UP

बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन, शिक्षकों ने कहा, ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क से लेकर आती है सैकड़ों समस्याएं

रायबरेली। बच्चों की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को इसके विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले दर्जनों शिक्षक ने बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि हम लोगों से जबरदस्ती बच्चों की हाजिरी लगवाई जा रही है।

जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि शिक्षकों का कहना था कि विभाग ऑनलाइन हाजिरी को लेकर उन पर जबरन दबाव बना रहा है, जबकि ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क और बच्चों की उपस्थिति दोनों ही बड़ी चुनौती हैं। जिला महामंत्री शैलेष यादव ने कहा कि गांव के बच्चे नियमित रूप से स्कूल नहीं आते। कई बार तो घर-घर बुलाने के बावजूद बच्चे पढ़ाई के लिए नहीं पहुंचते।

शादियों या त्योहारों के समय तो कई दिन तक बच्चे स्कूल से गायब रहते हैं। ऐसे में 95% ऑनलाइन हाजिरी देना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग हमसे बच्चों की हाजिरी का जिम्मा मांग रहा है, जबकि असल में समस्या जमीनी है। शिक्षक नेता अजय सिंह ने कहा कि बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है, विशेषकर ग्रामीण विद्यालयों में इंटरनेट व संसाधनों की कमी के कारण।
इस मौके पर गौरव युवराज, शिवनाथ, प्रकाश यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button