Health

अशोक कुमार फिर बने राजकीय नर्सेस संघ महामंत्री

Lucknow: अशोक कुमार 14वीं बार फिर राजकीय नर्सेस संघ के महामंत्री बन गये हैं। वहीं अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार शर्ली भण्डारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ अलोक सक्सेना चुनाव प्रर्वेक्षक/संयुक्त निदेशक (नर्सिंग) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय व राजीव चौधरी, इन्देश मणि त्रिपाठी तथा पवन सक्सेना प्रधान सहायक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी का शपथग्रहण समारोह विज्ञान भवन स्थित बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ में कराया।

इसे भी पढ़े: गणेश के चेहरे की लौटी मुस्कान, मिला जीवनदान

इस कार्यकारिणी में गीतान्शु वर्मा को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र शुक्ला को उपाध्यक्ष गोरखपुर, सत्येंद्र कुमार, उपाध्यक्ष लखनऊ, राधा रानी वर्मा, उपाध्यक्ष अलीगढ़, सतीश कुमार त्यागी उपाध्यक्ष आगरा, पवन मिश्रा उपाध्यक्ष मेरठ, राम गोपाल संयुक्त मंत्री फिरोजाबाद, रमा सिंह संयुक्त मंत्री लखनऊ, शशि लता वर्मा संयुक्त मंत्री सीतापुर, सग़ीर अहमद संयुक्त मंत्री कानपुर, कामिनी सिंह संयुक्त मंत्री मुरादाबाद व विनय कुमार सिंह आडीटर लखनऊ पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button