India

वार्षिकोत्सव में बच्चों को मिले गिफ्ट, नए बच्चों का हुआ स्वागत

एसआरजी राजवंत सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बथुआ खास में बच्चों को वितरित किया पुरस्कार

रायबरेली। लालगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय भुरकुशपुर वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी डा. अरुणेश चौधरी द्वारा सभी को कॉपी, पेन, पेंसिल दी गई। इसके साथ ही विद्यालय के सभी स्टाफ को अच्छे कार्य लिए डॉक्टर अरुणेश चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया।

शिक्षक अतुल कुमार सिंह ने सभी बच्चों को टी शर्ट दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक भुरकुशपुर बैजनाथ सिंह का भी सम्मान किया गया। वार्षिकोत्सव की मुख्य थीम नामांकन व छात्रो की शतप्रतिशत उपस्थिति रही। क्लास में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चो को पुरस्कृत किया गया।

Raebareli Basic education 1 1

विगत वर्षों की भांति वर्ष 2025 में सर्वोत्तम छात्रा के रूप में क्लास 8 की रिया यादव को विद्यालय परिवार की ओर से साइकिल प्रदान की गई।विद्यालय के छात्र /छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियो ने वार्षिकोत्सव को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान तारकेश्वर श्रीवास्तव शशिकांती शुक्ला, अरविंद शुक्ला, राजेश कुमार ,मुनीश पटेल,रंजना वर्मा, राजसिंह और अन्य सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

सतांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बथुआ खास में वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रशिक्षण दीपक श्रीवास्तव ने विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थित वाले बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। एस आर जी राजवंत द्वारा उन बच्चों को जिन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया उन्हें सम्मानित किया गया।

Raebareli Basic education 3 1

कक्षा 1 में नव प्रवेशी 27 बच्चों को अपना आशीष देते हुए जिला समन्वयक प्रशिक्षण दीपक श्रीवास्तव द्वारा अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती नीलम से अपील भी की गई कि आप अपने आस पास के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करे।

प्रधानाध्यापिका सविता द्वारा विद्यालय के शिक्षकों प्रतिमा, नीतू वर्मा, हिमांशी वर्मा, मुदित जायसवाल, अंबिया कलाम तथा रसोइयों श्रीमती आशा, शोभा, संगीता को भी जिला समन्वयक के हाथों से सम्मानित कराया गया। इस अवसर पर लोकमित्र संस्था से शालिनी यादव , आकाश, प्रथम संस्था से विकास श्रीवास्तव, राजू यादव, अभिभावक श्री गुरुशरण सहित तमाम लोग उपस्थिति रहे।

 

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button