Health

साइक्लो-वॉकथॉन से हुई नवजात शिशु सप्ताह की शुरुआत

फिल्म ‘हक’ के बाल कलाकार और प्रीमैच्योर सर्वाइवर मास्टर हैदर का किया गया सम्मान

Lucknow: संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) के नवजात शिशु रोग विभाग ने रविवार को अपने स्थापना दिवस और राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह (Newborn baby week) की शुरुआत साइक्लो-वॉकथॉन के साथ की। सुबह की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और काफी संख्या में आम लोग शामिल हुए। विभागाध्यक्ष डॉ. कीर्ति नारंजे ने सुबह 7 बजे वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया गया।

प्रतिभागियों ने नवजात शिशु देखभाल को बढ़ावा देने वाले संदेशों वाली तख्तियां हाथों में लेकर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. हर्षवर्धन, गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रजनीश कुमार सिंह, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. राधा के. सहित कई वरिष्ठ संकाय सदस्य मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवजात शिशुओं की समय पर देखभाल, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और समुदाय में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

इस मौके पर फिल्म ‘हक’ के बाल कलाकार और प्रीमैच्योर सर्वाइवर मास्टर हैदर का सम्मान रहा। हैदर और उनके माता-पिता ने अपनी संघर्षपूर्ण यात्रा साझा की और अपने उपचार में लगातार सहयोग देने के लिए डॉ. अनीता सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्रों और कर्मचारियों द्वारा तैयार पोस्टर प्रदर्शनी ने भी सभी का ध्यान खींचा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को डीन व कार्यवाहक निदेशक प्रो. शालीन कुमार ने पुरस्कार वितरित किए।

नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने अर्चना और जेबा के निर्देशन में नवजात स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों प्रसवपूर्व देखभाल, स्तनपान, कंगारू मदर केयर, टीकाकरण और तापमान नियंत्रण पर प्रस्तुति दी। नर्सिंग प्रभारी सिस्टर सोमा और एएनएस रेणु साइमन ने टीम को सम्मानित किया। इसके अलावा रेजीडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों द्वारा आयोजित मनोरंजक खेलों ने कार्यक्रम को और जीवंत बना दिया।

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखती हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। करियर की शुरुआत यूपी इलेक्‍शन . कॉम से. IBN 7, जनसत्‍ता, स्‍वतंत्र भारत, वाॅयस आफ लखनऊ, में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button