Health

उत्तर प्रदेश बना विकसित भारत 2047 के स्वास्थ्य मिशन का इंजन: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित विकसित भारत 2047 के विज़न को साकार करने में उत्तर प्रदेश की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। यह बात उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज लखनऊ में आयोजित ‘विकसित UP कॉन्क्लेव’ में कही। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं और UP अब देश के लिए एक नया स्वास्थ्य मॉडल बन रहा है।

आपातकालीन सेवाओं में बड़ा सुधार

उन्होंने बताया कि सरकार ने आपातकालीन सेवाओं में बड़ा सुधार किया है। 102/108 एंबुलेंस (Ambulance) सेवाओं के रेस्पॉन्स टाइम (Ambulance responce time) को कम किया गया है, जिससे दुर्घटना या गंभीर स्थिति में मरीज़ों को त्वरित सहायता मिल रही है और सेवाओं की दक्षता (Efficiency) बढ़ी है।

मातृ-शिशु मृत्यु दर पर फोकस

उपमुख्यमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार मातृ एवं शिशु मृत्यु दर (MMR/IMR) को कम करने पर निरंतर काम कर रही है। संस्थागत प्रसव दर को बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं अब जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को बड़ी राहत मिली है और उन्हें इलाज के लिए महानगरों की ओर नहीं भागना पड़ रहा है।

Brajesh Pathak up health thecoverage 1 e1764589688186

2047 तक अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक के लिए

डिप्टी सीएम पाठक ने संकल्प दोहराया कि “हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों को वही अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, जो आज केवल बड़े महानगरों में उपलब्ध हैं।” उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश है कि एडवांस मेडिकल सुविधाएं ज़िले और तहसील स्तर तक पहुँचें, जिससे उत्तर प्रदेश विकसित भारत के स्वास्थ्य मॉडल का नेतृत्व कर सके।

राज्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य, मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि स्वस्थ जनसंख्या ही आर्थिक प्रगति का आधार है, इसलिए विकसित उत्तर प्रदेश ही विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करेगा और इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र की भूमिका निर्णायक है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, जी.एन. सिंह, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य अमित कुमार घोष सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button