Sports

BCCI ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL) को सस्‍पेंड किया

Lucknow: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल (IPL) को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक BCCI ने इसका फैसला ले लिया है। इसी के साथ ही शुक्रवार को धर्मशाला और लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में होन वाले मैचों को कैंसिल कर दिया गया है।

शुक्रवार को धर्मशाला में शुक्रवार को होने वाला मैच रद्द कर दिया गया है। यह मैच पंजाब किंग्‍स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच खेला जा रहा था। जिस समय मैच कैंसिल किया गया उस समय पंजाब की पारी का 11वां ओवर चल रहा था। अचानक से खेल रूका और मैच कैंसिल कर दिया गया। इसके साथ ही सबको मैदान से बाहर जाने को कह दिया गया।

दूसरी तरफ लखनऊ में भी आज होने वाला आईपीएल मैच कैंसिल कर दिया गया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु #RCB और लखनऊ सुपर जायंट्स #LSG के बीच होना था। करीब 50 हजार लोगों ने टिकट खरीदा था लेकिन अब टिकट और पास सब बेकार हो गए। आयोजकों का कहना है कि टिकट के पैसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से रिफंड किए जाएंगे।

एलएसजी और #RCB के अलावा #BCCI ने #IPL के सभी मैच रद्द कर दिए हैं. मैच होंगे या नहीं यह भी साफ नहीं है.. #BCCI ने भी नई तारीखें नहीं बताई हैं। अभी आईपीएल के 12 लीग मैच होने बाकी हैं। 

गौरतलब है कि विश्‍व का सबसे अमीर क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष 22 मार्च को शुरू हुआ था और 25 मई को इसका फाइनल खेला जाना था। इसमें देशभर की 13 जगहों पर मैच खेले जा रहे थे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button