UP

कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर घटेगी रफ्तार: 25 नवंबर से 15 फरवरी तक 75 किमी प्रति घंटा होगी अधिकतम गति सीमा

ग्रेटर नोएडा, 24 नवंबर 2026। कोहरे में यमुना एक्सप्रेसवे पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए वाहनों की रफ्तार सीमित की जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अनुसार, 25 नवंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक एक्सप्रेसवे पर अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटे से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे के कंसेशनायर जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को नई सीमा तत्काल लागू करने और सुरक्षा संबंधी अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

25 नवंबर से नई गति सीमा

प्राधिकरण का कहना है कि सर्दियों में घना कोहरा और धुंध छाने से दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में तेज गति से वाहन चलाने पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। नई गति सीमा से संबंधित बोर्ड एक्सप्रेसवे के प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे। समाचार पत्रों के जरिए भी वाहन चालकों को इस बदलाव की सूचना दी जाएगी, ताकि एक्सप्रेसवे पर प्रवेश से पहले उन्हें निर्धारित सीमा की जानकारी हो सके। बड़े इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड और एफएम रेडियो पर भी कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के निर्देश प्रसारित किए जाएंगे।

फॉग लाइट, रिफ्लेक्टिव टेप और टोल प्लाजा पर घोषणा

कई स्थानों पर लगे रिफ्लेक्टिव टेप और संकेत पट्टों की चमक कम हो गई है। प्राधिकरण ने क्षतिग्रस्त रिफ्लेक्टिव टेप तुरंत बदलने और एक्सप्रेसवे के प्रवेश तथा निकास बिंदुओं पर फॉग लाइट लगाने को कहा है। टोल प्लाजा पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से चालकों को सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में वाहनों का दबाव बढ़ने पर टोल प्लाजा पर सुचारु आवागमन और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कंपनी को इन उपायों का अनुपालन प्रतिवेदन प्राधिकरण को सौंपना होगा।

यह भी पढ़ें:

यह व्यवस्था निर्धारित अवधि तक लागू रहेगी। प्राधिकरण ने कहा है कि कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पहले जारी निर्देशों का भी पालन सुनिश्चित किया जाए।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button