अब 15 भाषाओं में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां, GPS आधारित डिजिटल ऑडियो टूर शुरू

वाराणसी, 24 नवंबर 2026। अब पर्यटक काशी के 84 घाटों की कहानियां अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने काशी के 84 घाटों के लिए जीपीएस आधारित डिजिटल ऑडियो टूर तैयार किया है। ‘वाराणसी 84 घाट्स ऑडियोबुक ऑडियो टूर’ के जरिए बिना गाइड के घाटों का इतिहास, धार्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक महत्व जाना जा सकेगा। यह सुविधा यूपी टूरिज्म के आधिकारिक मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
घाट पर पहुंचते ही अपने आप चलेगा ऑडियो
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के अनुसार, सभी 84 घाटों के लिए अलग-अलग ऑडियो अध्याय तैयार किए गए हैं। इनमें प्रत्येक घाट का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और पौराणिक महत्व बताया गया है। पर्यटक पैदल घूमते हुए या नाव से गंगा विहार के दौरान ये कहानियां सुन सकते हैं। ऐप लोकेशन पहचानकर संबंधित घाट का ऑडियो अपने आप चला देता है। स्थान से दूर जाने पर ऑडियो रुक सकता है और वापस आने पर फिर शुरू हो सकता है। कोई भी घाट मैन्युअली चुनकर भी सुना जा सकता है। ऑडियो के साथ तस्वीरें, लिखित विवरण और संवादात्मक मानचित्र भी दिए गए हैं। ऑडियो को रोका, दोबारा चलाया या अगले घाट पर ले जाया जा सकता है। ऐप देखे जा चुके घाटों का रिकॉर्ड रखता है, ताकि भ्रमण बीच में छूटने पर अगली बार वहीं से शुरू किया जा सके।
यह भी पढ़ें:
- काशी देव दीपावली 24 नवंबर को: 88 घाट-103 कुंड पर 11 लाख दीप, पहली बार 2,100 स्वदेशी ड्रोन शो
- प्रधानमंत्री मोदी 25 को काशी में, नमो घाट पर देखेंगे ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो
- 25 लाख दीयों से जगमग होंगे काशी के घाट
15 भाषाओं में, ऑफलाइन भी सुना जा सकेगा
यह टूर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, ओड़िया, मलयालम, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियाई समेत कुल 15 भाषाओं में उपलब्ध है। पैदल और नाव, दोनों विकल्प सभी भाषाओं में मिलते हैं। पर्यटक टूर पहले से डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे भ्रमण के दौरान लगातार इंटरनेट की जरूरत नहीं रहेगी। वाराणसी से बाहर, देश-दुनिया कहीं से भी ये कहानियां सुनी जा सकती हैं। ऐप पर ‘स्टार्ट टूर एट लोकेशन’ से जीपीएस आधारित अनुभव और ‘इनेबल ऑफलाइन/रिमोट टूर’ से ऑफलाइन या दूरस्थ सुनवाई का विकल्प है। इसके लिए खाता बनाने या लॉगिन करने की जरूरत नहीं है।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें



