UP

छठ पूजा पर एक्सप्रेसवे पर बढ़ेगा ट्रैफिक, यूपीडा ने किए विशेष इंतजाम, कर्मचारियों के अवकाश रद्द

दीपावली के बाद अब छठ पूजा पर घर लौटने वालों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव बढ़ने वाला है। इसे ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ पूरी क्षमता से व्यवस्थाएं चलाई जा रही हैं।

यातायात के सुचारु संचालन, सड़क सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तुरंत मदद पहुंचाने के लिए खास सतर्कता बरती जा रही है।

अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश निरस्त, 24×7 मुस्तैद रहेगा स्टाफ

त्योहारों में संभावित भीड़ को देखते हुए सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। यूपीडा का पूरा स्टाफ यात्रियों के सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर के लिए चौबीसों घंटे तैनात रहेगा।

यूपीडा की अपील: जल्दबाजी न करें, धैर्य रखें

यूपीडा ने वाहन चालकों से अपील की है कि त्योहारों में वाहनों की संख्या बढ़ने से कुछ जगहों पर ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में अनावश्यक जल्दबाजी न करें, धैर्य बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करते हुए व्यवस्था को सुचारु रखने में सहयोग करें।

सरकार का कहना है कि त्योहारों की खुशियां हर परिवार तक सुरक्षित पहुंचें, इसी के लिए यूपीडा यात्रियों के सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन के लिए 24×7 तत्पर है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button