UP

नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (NREU) का पाँचवां त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, नई ज़ोनल कार्यकारिणी गठित

Lucknow: नार्दन रेलवे इम्प्लाइज यूनियन (NREU) का पाँचवां त्रिवार्षिक अधिवेशन आज लखनऊ के मवैया स्थित बारात घर में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में संगठन के नए ज़ोनल नेतृत्व और मंडल कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

सभा की शुरुआत में पूर्व में गठित केंद्रीय कार्यकारिणी को उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमति से अनुमोदित किया। इसके तहत कॉमरेड राजेन्द्र प्रसाद पाल को ज़ोनल अध्यक्ष, कॉम सुभाष चन्द्र यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, कॉम प्रमोद कुमार को उपाध्यक्ष, कॉम नरसिंह कुमार को ज़ोनल महासचिव, कॉम तुलसी राम यादव को सहायक महासचिव, कॉम सचिन सिन्हा को वित्त सचिव तथा डॉ. रामजी पाल उर्फ डॉ. कमल उसरी को ज़ोनल संगठन सचिव चुना गया। साथ ही, कॉम विनोद कुमार यादव, लक्ष्मी कुमार, आशुतोष चौरसिया, पवन कुमार, अमित केशरी, श्रवण कुमार और प्रिंस सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

मुख्य अतिथि कॉम मनोज पांडेय का तीखा प्रहार

अधिवेशन के मुख्य अतिथि, इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन (IREF) के राष्ट्रीय महामंत्री कॉमरेड मनोज पांडेय ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, “जब रेलवे की पटरियां, डिब्बे और ट्रेनें लगातार बढ़ रही हैं, तब स्थाई कर्मचारियों की संख्या घट क्यों रही है? भर्ती प्रक्रिया ठप क्यों है?” उन्होंने नई पेंशन प्रणाली (NPS) को लेकर भी कड़ा विरोध जताया और कहा कि “सिंदूर ओपीएस मांग रहा है, और सरकार घर-घर सिंदूर का नाटक कर रही है।”

संघर्षों की विरासत को याद करते हुए…

NREU के संस्थापक और नव निर्वाचित ज़ोनल महासचिव कॉम नरसिंह कुमार ने संगठन की संघर्षपूर्ण यात्रा को याद करते हुए कहा, “दो दशक पहले जब संगठन की नींव रखी गई थी, तब का समय बेहद कठिन था। लेकिन तमाम सरकारी दमन और अन्यायों के बीच संगठन को मज़बूती से आगे बढ़ाया गया।” उन्होंने बताया कि मान्यता प्राप्त यूनियन बनने के लिए NREU ने 13 जोनों में चुनाव लड़ा, जिनमें कई जगहों पर जीत भी हासिल हुई।

रेलवे का निजीकरण और जनहित की लड़ाई

डॉ. कमल उसरी, जो कि नेशनल मूवमेंट टू सेव रेलवे के राष्ट्रीय प्रचार सचिव भी हैं, ने कहा कि भारतीय रेलवे आम जनता की सवारी है और इसकी आत्मा है। उन्होंने निजीकरण के विरुद्ध चल रही लड़ाई को जन सहयोग से और सशक्त करने की बात कही।

विशिष्ट अतिथियों की सहभागिता

अधिवेशन में देश भर से आए रेलवे संगठनों के प्रतिनिधियों और नेताओं ने भाग लिया। इसमें एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के लखनऊ मंडल मंत्री राकेश वर्मा, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, AIRTU के ज़ोनल अध्यक्ष अजय कुमार सरोज, अटेवा के प्रदेश महामंत्री नीरज पति त्रिपाठी, मुरादाबाद से सुभाष यादव, विनोद यादव, शिवेंद्र प्रताप सिंह, फ्रंट अगेंस्ट NPS इन रेलवे के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिलेश यादव सहित अनेक मंडलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

लखनऊ मंडल कार्यकारिणी का पुनर्गठन

अधिवेशन के दौरान NREU की लखनऊ मंडल कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया गया। जिसमें रामफूल मीणा को मंडल अध्यक्ष, आशुतोष सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, तुलसी राम यादव को मंडल सचिव, पवन कुमार यादव को वित्त सचिव और सुमन सौरभ को संगठन सचिव चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष, सहायक महासचिव और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button