Health

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में गैस लीक, भगदड़ में मरीज की मौत

Lucknow: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज (Medical Collage) में रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रॉमा सेंटर में अचानक फॉर्मलीन गैस लीक (Gas Leak) हो गई। गैस की तीव्र दुर्गंध से अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी, जिससे अस्पताल में भगदड़ की स्थिति बन गई।

गैस लीक की घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। गैस की दुर्गंध फैलते ही मरीजों (Patients) को तत्काल बाहर निकाला गया। करीब 20 मरीजों को ट्रॉमा सेंटर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसी दौरान एक मरीज की मौत (Death) हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज को समय पर निकाला नहीं जा सका और दम घुटने से उसकी मौत हो गयी। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मरीज को फेफड़ों की गम्भीर (Lung Disease) बीमारी थी। इस कारण उसकी मौत हुई।

बहरहाल जिलाधिकारी (DM) ने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपों की जांच करायी जायेगी। राहत की बात यह रही कि घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की टीम मौके पर पहुंच गयी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया और अस्पताल परिसर को सामान्य घोषित किया गया। इस घटना ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button