केजीएमयू को 1938 करोड़ का बजट, 7 मंजिला नई OPD, वूमेन एपेक्स सेंटर और डेंटल ब्लॉक को मंजूरी; AI से होगा अब इलाज

LUCKNOW: किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) में इलाज के लिए आने वाले हजारों मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश सरकार ने केजीएमयू के लिए इस वर्ष 1,93,800 लाख (1938 करोड़) रुपये के बजट का प्रावधान किया है, जो पिछले साल (1868 करोड़) से अधिक है।

इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने केजीएमयू परिसर में तीन प्रमुख भवनों—नया ओपीडी भवन, डेंटल ब्लॉक और वूमेन एपेक्स सेंटर—के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न सिर्फ मरीजों को एक छत के नीचे इलाज मिलेगा, बल्कि रेफरल की समस्या भी कम होगी।

कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि इन परियोजनाओं और उपकरणों के लिए सरकार ने भारी-भरकम बजट का प्रावधान किया है।

क्वीनमेरी के पास बनेगा ‘वूमेन एपेक्स सेंटर’

गर्भवती महिलाओं और नवजातों की सुरक्षा के लिए क्वीनमेरी अस्पताल के पीछे की अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर ‘वूमेन एपेक्स सेंटर’ (Women Apex Center) बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: KGMU : केजीएमयू कर्मचारियों को मिलेगा 1.15 करोड़ तक का फ्री बीमा, कुलपति सोनिया नित्यानंद की ऐतिहासिक पहल 

4.8 एकड़ में बनेगा 7 मंजिला हाईटेक ओपीडी ब्लॉक

मरीजों को अलग-अलग विभागों में भटकने से बचाने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और संस्कृत पाठशाला की 4.8 एकड़ जमीन पर सात मंजिला नया ओपीडी ब्लॉक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP Health Budget 2026: ‘हर जिले में मेडिकल कॉलेज’ का सपना होगा पूरा, स्वास्थ्य बजट में 18% की भारी बढ़ोतरी

जर्जर डेंटल भवन की जगह बनेगा बहुमंजिला टावर

आईआईटी (IIT) के विशेषज्ञों द्वारा पुराने डेंटल भवन को जर्जर घोषित किए जाने के बाद उसे ध्वस्त करने की तैयारी है। वहां संचालित विभागों को शिफ्ट किया जा चुका है। अब उस स्थान पर एक नया बहुमंजिला डेंटल भवन बनेगा, जिसमें दंत रोग के चार प्रमुख विभाग संचालित होंगे।

यह भी पढ़ें: अब घर पर ही होगा इलाज: MP के बुजुर्गों के लिए संजीवनी बनी ‘HOPE’ योजना, 6 जिलों में शुरुआत

कुलपति ने बताया कि केजीएमयू में प्रतिदिन ओपीडी में 7-8 हजार मरीज आते हैं और 4000 से अधिक बेड हमेशा भरे रहते हैं, इसलिए यह विस्तार समय की मांग है।

Exit mobile version