LUCKNOW: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के हजारों कर्मचारियों के लिए होली से पहले ही दीवाली जैसा माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन (KGMU) ने कर्मचारियों के हित में एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए उन्हें मुफ्त बीमा सुरक्षा (Free Insurance Cover) देने का ऐलान किया है।
केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद (Prof. Soniya Nityanand) की पहल पर केजीएमयू और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत अब नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ आउटसोर्सिंग (Outsourcing) पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी भारी-भरकम बीमा कवर मिलेगा। बड़ी बात यह है कि किसी भी कर्मचारी को इसके लिए कोई प्रीमियम नहीं देना पड़ेगा।
जानिए योजना में क्या मिलेगा खास? (Key Benefits of MoU)
यूनियन बैंक के साथ हुए इस समझौते के मुताबिक, केजीएमयू के कर्मचारियों को दो तरह के बीमा का लाभ मिलेगा, वह भी बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के:
-
टर्म इंश्योरेंस (Term Insurance): कर्मचारियों को उनकी श्रेणी के आधार पर ₹10 लाख से लेकर ₹20 लाख तक का मुफ्त टर्म इंश्योरेंस दिया जाएगा। यह किसी भी अनहोनी की स्थिति में परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता सुनिश्चित करेगा।
-
व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (Personal Accident Cover): सबसे बड़ी राहत एक्सीडेंटल कवर में दी गई है। दुर्घटना की स्थिति में कर्मचारियों को अधिकतम ₹1 करोड़ 15 लाख तक का बीमा कवर मिलेगा।
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ी राहत
सरकारी संस्थानों में अक्सर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। लेकिन कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद की इस पहल ने इस अंतर को खत्म कर दिया है। इस MoU के दायरे में संकाय सदस्य (Faculty Members), नियमित कर्मचारी (Regular Employees) और आउटसोर्सिंग कर्मचारी (Outsourced Staff) सभी को शामिल किया गया है।
कर्मचारी परिषद ने बताया ‘ऐतिहासिक कदम’
इस घोषणा के बाद से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर है। केजीएमयू कर्मचारी परिषद के महामंत्री अनिल कुमार (Anil Kumar) ने इसे कर्मचारियों के लिए एक “संजीवनी” बताया है।
उन्होंने कहा, “यह माननीय कुलपति महोदया की संवेदनशील और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। यह योजना न केवल कर्मचारियों को, बल्कि उनके परिवारों को एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा चक्र (Financial Security) प्रदान करेगी। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह के साथ कार्य करेंगे।
