Sports

हिमालय कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो में एलपीएस आनंद नगर ने जीते 7 स्वर्ण, यूपी को पूमसे में पहला स्थान

Lucknow:  लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा  के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने मनाली (हिमाचल प्रदेश) में गत 14 से 15 जून 2025 तक आयोजित आठवीं हिमालय कप ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।
गत 14 से 15 जून 2025 तक मनाली के सागर रिसॉर्ट के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित इस चैंपियनशिप में अनुभव तिवारी ने सब जूनियर क्योरगी अंडर 28 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, सब जूनियर व्यक्तिगत पुमसे (अंडर-12 व कम आयु वर्ग) में संस्कार शुक्ला,  मयंक तिवारी, दिव्य राजवंश, विनायक राजवंश, आशुतोष मिश्रा, कुणाल यादव ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।
ये सभी खिलाड़ी वर्तमान समय में लखनऊ पब्लिक स्कूल आनंद नगर शाखा में मास्टर अतुल यादव (ब्लैक बेल्ट तृतीय डॉन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व राष्ट्रीय निर्णायक) की देखरेख में  ताइक्वांडो का  विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अतुल यादव ने बताया कि इन खिलाड़ियों के स्वर्णिम प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश ने पुमसे इवेंट में पहला स्थान हासिल किया जबकि दिल्ली दूसरे व उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहा।
ताइक्वांडो एमेच्योर एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश की देख रेख में आयोजित चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर आदि टीमों के 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button