Health

धूमधाम के साथ मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस, 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस कर्मचारियों को मिला सम्‍मान

LUCKNOW: 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस सेवाओं के इमरजेंसी रिस्‍पांस सेंटर एवं कार्यालय में धूमधाम के साथ स्‍वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों को उनके द्वारा दी जा रही बेहतर सेवाओं के लिए सम्‍मानित किया गया।

गौरतलब है कि 102 एवं 108 एम्‍बुलेंस सेवाओं के संचालन की जिम्‍मेदारी ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज संस्‍था को दी गई है। संस्‍था के आशियाना स्थित कॉल सेंटर एवं कार्यालय में ईआरसी (Emergency Response Center) हेड रोहित श्रीवास्‍तव एवं एचआर हेड राजकमल राय ने ध्‍वजारोहण कर सभी लोगों को स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इसके अलावा 108 के आगरा ईआरसी (Emergency Response Center) में अभिषेक शर्मा ने ध्‍वजारोहण किया।

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर 108 एवं 102 कॉल सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों को सर्टिफिकेट देकर सम्‍मानित किया गया। 108 ईस्‍ट ईआरसी के श्रद्धा, चांदनी सिंह, कीर्ति वर्मा, नेहा सिंह और 108 वेस्‍ट ईआरसी से राहुल वर्मा, मोना कुमारी, वर्षा यादव, निदा खान, आरती पाल, एवं 102 से आकांक्षा पटेल, रोहित कुमार निषाद, अनुराग तिवारी व संगीता को सम्‍मानित किया।

इस मौके पर सीपी चतुर्वेदी, मो. रहमान, वरुण सहित अन्‍य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button