UP

नन्हे कदमों से बड़े सपनों की उड़ान: DPS सीतापुर में UKG ग्रेजुएशन सेरेमनी का भव्य आयोजन 

सीतापुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आज यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और भावनात्मक ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन रामानुजन हॉल में बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. इशिता मेहरोत्रा (उपाध्यक्षा, सीतापुर शिक्षा संस्थान) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रधानाचार्य आर. के. सिंह ने अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण ग्रेजुएशन वॉक रहा, जिसमें नन्हे बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर आकर अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके बाद बच्चों ने ग्रेजुएशन प्रतिज्ञा ली और “Caps in the Air” के साथ इस खास पल को खुशी और उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया।

मुख्य अतिथि डॉ. इशिता मेहरोत्रा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नन्हे विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। साथ ही शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक भावुक थैंक्सगिविंग गीत प्रस्तुत किया, जिसने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।

इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपने बच्चों के यूकेजी के अनुभव साझा किए, जो बेहद प्रेरणादायक और भावुक क्षण रहे।

कार्यक्रम में हेडमिस्ट्रेस जूनियर विंग सविता सिंह, हेडमिस्ट्रेस सीनियर विंग फरह़ इमाम एंव शिक्षकगण सहित अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Back to top button