Health

नीट यूजी काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित

नीट यूजी (NEET-UG) काउंसलिंग अगली सूचना तक स्थगित कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है।

विवादों में घिरी नीट-यूजी 2024 (NEETUG2024) परीक्षा को देश भर से रद्द करने की मांग की जा रही थी।

इस बीच केंद्र और एनटीए (NTA) ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में कहा था कि इसे रद्द करना ठीक नहीं रहेगा। इससे बहुत से छात्र प्रभावित होंगे। खासकर परीक्षा पास करने वालों के करियर की संभावनाओं के लिए यह बहुत ही हानिकारक होगा।

गौरतलब है कि नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक होने के आरोप लगे थे। बाद में मामले की जांच सीबीआई को दे दी गई। जांच के दौरान अब तक पटना, यूपी और अन्‍य राज्‍यों से कई लोगों को पेपर लीक करने के आरोप में अरेस्‍ट किया है।

दूसरी ओर अभ्‍यर्थी लगातार परीक्षा को निरस्‍त करके दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग की जा रही है।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button