Health

केजीएमयू के नर्सिंग ऑफिसर की हार्ट अटैक से मौत

Lucknow: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के ईएनटी विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत 29 वर्षीय राजेंद्र यादव (Rajendra Yadav) की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गई। अचानक हुई उनकी मौत से परिवार और उनके सहयोगियों में गहरा शोक है।
उप नर्सिंग अधीक्षक प्रदीप गंगवार ने बताया कि दिन में उनकी तबियत एकदम सही थी और वह अपने बेटे को लेकर शॉपिंग के लिए भी गए थे। रात को अचानक उनके सीने में दर्द उठा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहाँ जांच करने के बाद डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत हो चुकी है।

केजीएमयू के नर्सिंग विभाग में उनके निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। सहकर्मियों और चिकित्सकों ने उन्हें एक कर्मठ, विनम्र और कर्तव्यनिष्ठ सहयोगी बताया। संस्थान की ओर से शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा गया कि राजेंद्र यादव की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकेगी।

राजेंद्र यादव मूल रूप से जयपुर, राजस्थान के रहने वाले थे, और वर्तमान में लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटे के साथ रहते थे।
राजेंद्र यादव की नियुक्ति मार्च 2024 में केजीएमयू में हुई थी। अपने माता-पिता और दो भाइयों के साथ बड़े संयुक्त परिवार की ज़िम्मेदारी भी निभा रहे थे।उनके असमय निधन से परिवार पर भारी संकट आ पड़ा है।

 

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखती हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। करियर की शुरुआत यूपी इलेक्‍शन . कॉम से. IBN 7, जनसत्‍ता, स्‍वतंत्र भारत, वाॅयस आफ लखनऊ, में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button