प्रत्येक शिक्षक की समस्या हल कराना हमारा काम: राघवेंद्र यादव

रायबरेली। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की मासिक बैठक कम्पोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के पद पर नागेंद्र सिंह को नामित किया गया। इसके साथ ही ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनावों पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक समर बहादुर सिंह ने की।
शिक्षकों की समस्याओं का होगा निस्तारण
जिलाध्यक्ष राघवेंद्र यादव ने कहा कि जिला कार्यकारिणी के चुनाव के बाद यह बैठक सभी सदस्यों के परिचय की है। उन्होंने कहा कि बैठक में जिले में खाली चल रहे वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर उपाध्यक्ष और पूर्व जिला समन्वयक रह चुके नागेंद्र बहादुर सिंह को नामित किया गया है। उनका यह अनुभव बहुत ही काम आएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी अपने ब्लॉकों में शिक्षकों को होने वाली समस्याओं से रूबरू कराएगी और जल्द ही उसके निराकरण का प्रयास भी किया जाएगा।
जल्द होंगे ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव
जिला महामंत्री सियाराम सोनकर ने कहा कि जिला में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हो गई है। अब ब्लॉकों में भी कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए सभी ब्लॉकों में जल्द से जल्द चुनाव सम्पन्न करा लिए जाएं। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने किया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष नगर क्षेत्र शांति अकेला, महिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह, शिवकुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव, उत्तम सोनी व प्रमोद कुमार, मंत्री पन्नालाल, संयुक्त मंत्री रूपेश शुक्ला, रमेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, नीलम सिंह पटेल, लक्ष्मी सिंह, मेराज अहमद, शिव प्रताप मौर्य, सूर्य प्रकाश, राजेंद्र सिंह, लेखाकार अब्दुल हलीम, आय व्यय निरीक्षक रवि कुमार श्रीवास्तव, जनपदीय प्रवक्ता सुनील यादव और मीडिया प्रभारी गयामणि पाल सहित सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष व महामंत्री रहे।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




