UP Rooftop Solar : यूपी ने रचा इतिहास, 5 लाख के पार हुई Solar Panel की स्थापना, देश में बना नंबर 1

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा इतिहास रच दिया है। रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) की स्थापना में यूपी अब पूरे देश में नंबर-1 राज्य बन गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले उत्तर प्रदेश में अब तक 5,00,115 से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। सरकार को इसके लिए कुल 8,94,217 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से बड़े पैमाने पर स्वीकृति देकर तेजी से काम किया गया है।
कितनी मिली सब्सिडी और कितनी हुई बिजली क्षमता?
इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही राज्य में 1,696.68 मेगावाट (MW) की कुल स्थापित क्षमता पैदा हुई है। इस योजना को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से ₹3,038.08 करोड़ की सब्सिडी दी गई है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने भी अपनी तरफ से ₹1,000 करोड़ से अधिक की सब्सिडी जारी की है।
रोजगार और पर्यावरण को जबरदस्त फायदा
यूपी नेडा (UPNEDA) के डायरेक्टर रविन्दर सिंह ने इस सफलता के कई बड़े फायदे गिनाए हैं:
-
उत्तर प्रदेश में हर दिन लगभग ₹5 करोड़ मूल्य की मुफ्त बिजली पैदा हो रही है।
-
इससे लाखों टन कार्बन एमिशन (Carbon Emission) को कम करने में सफलता मिली है।
-
लगभग 5,000 कंपनियों के जरिए 65,000 से ज्यादा लोगों को सीधे तौर पर रोजगार (Direct Employment) मिला है। इसके अलावा लाखों लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार भी मिला है।
-
घरों की छतों पर सोलर प्रोजेक्ट लगने से प्रदेश की करीब 6,500 एकड़ जमीन बच गई है। इस जमीन का इस्तेमाल अब खेती और दूसरे व्यावसायिक कामों के लिए सुरक्षित रखा गया है।
यह भी पढ़ें: PM Surya Ghar: प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘पीएम सूर्य घर’ योजना की घोषणा, हर महीने मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली
अप्रैल 2026 में बना नया नेशनल रिकॉर्ड
यूपी ने स्थापना की रफ्तार में एक नया नेशनल रिकॉर्ड (National Record) भी कायम किया है। अप्रैल 2026 में सिर्फ 30 दिनों के भीतर 51,882 रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए गए। योजना शुरू होने के बाद से किसी भी राज्य द्वारा 50 हजार प्लांट लगाने की यह सबसे तेज रफ्तार है।
यह भी पढ़ें: यूपी में सोलर पैनल लगवाने वालों को मिलेगी और अधिक छूट
अप्रैल महीने में राज्य के अंदर हर दिन औसतन 1,729 संयंत्र लगाए गए। यह अब तक का सबसे बड़ा दैनिक आंकड़ा है। इससे पहले मार्च 2026 में यह औसत 1,700 प्लांट प्रतिदिन था। इसी शानदार प्रदर्शन और निरंतर निगरानी की बदौलत उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है।
सोलर सब्सिडी देने में यूपी सबसे आगे
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) देश में रूफटॉप सोलर (Rooftop Solar) को बढ़ावा देने के लिए सबसे अधिक सोलर सब्सिडी (Solar Subsidy) देने वाले राज्यों में शीर्ष पर है। यहाँ उपभोक्ताओं को डबल बेनिफिट मिलता है। केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ (PM Surya Ghar Yojana) के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता के अलावा, राज्य सरकार अपनी तरफ से भी अतिरिक्त सब्सिडी (State Subsidy) प्रदान करती है। इस शानदार पहल के कारण आम लोगों के लिए घरों पर सोलर पैनल (Solar Panel) लगाना बेहद किफायती हो गया है। यूपी सरकार का यह कदम ग्रीन एनर्जी (Green Energy) को तेजी से अपनाने और बिजली बिल को जीरो करने की दिशा में एक बेहद प्रभावी रणनीति है।




