लखीमपुर खीरी को मिली तेज़तर्रार महिला IPS कप्तान

IPS डॉ. ख्याति गर्ग बनीं नई पुलिस अधीक्षक, संकल्प शर्मा का कानपुर कमिश्नरेट तबादला
लखीमपुर खीरी। जिले की कानून-व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा का तबादला कानपुर कमिश्नरेट में कर दिया गया है, जबकि 2013 बैच की मेधावी IPS अधिकारी डॉ. ख्याति गर्ग को लखीमपुर खीरी की नई एसपी नियुक्त किया गया है।
एमबीबीएस डॉक्टर से आईपीएस बनीं डॉ. ख्याति गर्ग, हरियाणा मूल की हैं और अपनी काबिलियत व नवाचार के लिए जानी जाती हैं। अमेठी में “कॉप टॉक” जैसी अभिनव पहल से जनता–पुलिस संवाद को मजबूत करने के साथ ही, हाल ही में मुरादाबाद में 9वीं वाहिनी PAC की कमांडेंट के रूप में उन्होंने सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया।
अब लखीमपुर खीरी में उनकी तैनाती से कानून व्यवस्था में सख्ती, पारदर्शिता और जनविश्वास को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




