राजकुमार पाल को लक्ष्मण पुरस्कार, भारतीय खेल प्राधिकरण ने भी किया सम्मानित

भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केन्द्र (NCOE) के हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को उनके द्वारा अर्जित श्रेष्ठ खेल उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिष्ठित लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उनकी इस उपलब्धि पर भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से प्रभारी क्षेत्रीय निदेशक आत्म प्रकाश ने रामकुमार पाल को सम्मानित कर हौसला आफजाई की। साथ ही भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर और अधिक मेडल प्राप्त कर प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित करने के लिए शुभकामनाएं दी।
राजकुमार पाल ने वर्ष 2012-2019 तक में एसटीसी लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त कर वर्ष 2019 में एनसीओई में एडमिशन लेकर वर्तमान में प्रशिक्षणरत हैं। पिछले वर्ष राजकुमार पाल ने मुख्यतः 37वी राष्ट्रीय गेम्स गोवा में उ०प्र० की टीम का हिस्सा रहकर ब्रॉन्ज मैडल, 110वी 2023 में भारतीय टीम का हिस्सा रहकर 110th Anniversary Spanish Hockey Federation International Tournament 2023 Spain 2023में ब्रॉन्ज मैडल एव Five Nation Hockey Series 2023 Spain, एव भुवनेश्वर में सपन्न विश्व हॉकी कप में प्रतिभाग में प्रतिभाग किया।
वर्तमान में राजकुमार पाल का चयन FIH Pro Hockey Leave दिनाक 19 से 25 फरवरी 2024 भुवनेश्वर में होना प्रस्तावित में प्रतिभाग करने हेतु हुआ है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ियों को हाल ही में साल 2022-23 के लिए राज्य का सर्वोच्च खेल पुरस्कार लक्ष्मण व रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया था। उस समय हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल भारतीय हॉकी टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर थे और समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।
दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद शुक्रवार 02 फरवरी को उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (खेल) आलोक कुमार ने राजकुमार को लक्ष्मण जी की कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र व 3,11,000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
राजकुमार पाल पिछले साल गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय गेम्स में यूपी की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे।
वो 110वीं एनिवर्सरी स्पेनिश हॉकी फेडरेशन इंटरनेशनल टूर्नामेंट की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे।
वो स्पेन में आयोजित फाइव नेशन हॉकी सीरीज 2023 एवं भुवनेश्वर में संपन्न विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में भी शामिल थे।