Health

Sitapur DPRA Election 2026: विपिन वर्मा बने निर्विरोध अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट

सीतापुर। जनपद सीतापुर के सीएचसी महमूदाबाद (CHC Mahmudabad) में ‘डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन’ (DPRA) का द्विवार्षिक अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में सीतापुर शाखा की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया।

पूरी चुनाव प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष जे.के. सचान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। चुनाव में प्रांतीय प्रवक्ता और लखनऊ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार कनोजिया तथा लखनऊ के जिला मंत्री अजय कश्यप ने विशिष्ट पर्यवेक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। प्रांतीय नेतृत्व की सक्रिय मौजूदगी से संगठन में भारी उत्साह देखने को मिला।

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में प्रशासनिक अधिकारियों का अहम योगदान रहा। डिप्टी सीएमओ डॉ. विवेक कनोजिया, मुख्य चुनाव अधिकारी एवं चीफ फार्मासिस्ट आर.एस. कनौजिया और महमूदाबाद सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा की कड़ी निगरानी में चुनाव हुए। इस ओजस्वी कार्यक्रम का संचालन अजय प्रकाश ने किया।

सर्वसम्मति से चुनी गई सीतापुर DPRA की नई टीम

चुनाव में किसी भी पद पर कोई विरोध नहीं हुआ और पूरी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से चुनी गई। नई टीम इस प्रकार है:

  • जनपद अध्यक्ष: विपिन कुमार वर्मा
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अशोक सोलंकी
  • उपाध्यक्ष: अनिल कुमार
  • जनपद मंत्री: शशिकांत
  • संयुक्त मंत्री: रामकृष्ण भट्ट
  • संगठन मंत्री: तिलक राम
  • कोषाध्यक्ष: राम हरख
  • संप्रेक्षक: विजय कुमार गौड़

DPRA Sitapur e1777749725888

नवनिर्वाचित टीम को प्रांतीय प्रवक्ता राजीव कुमार कनोजिया ने बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में काम करेगी। उन्होंने कहा कि यह टीम फार्मासिस्टों के सम्मान, सुरक्षा और उनके हकों की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित रहेगी।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button