Health

सामाजिक चेतना फाउंडेशन लोगों को कर रहा रक्तदान के प्रति जागरूक-जस्टिस वीरेंद्र सिंह

सामाजिक चेतना फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का किया आयोजन, लोगों को किया जागरूक

लखनऊ। सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्यास के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर केजीएमयू ब्लड बैंक में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन सामाजिक चेतना फाउंडेशन के संस्थापक जस्टिस वीरेंद्र सिंह यादव ने किया।

ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. तूलिका चंद्रा ने इस अवसर पर जस्टिस वीरेंद्र सिंह यादव का स्वागत किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रक्तदान करने से न केवल जरूरतमंदों की मदद होती है, बल्कि रक्तदाता भी स्वस्थ रहते हैं।

Samajik sarokar manch 3

मुख्य अतिथि जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सामाजिक चेतना फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और न्याय के क्षेत्र में कार्य करने के लिए स्थापित किया गया था। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़ें।

जस्टिस वी.डी. नकवी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे हर व्यक्ति को निभाना चाहिए। फाउंडेशन के डॉ. राजेंद्र वर्मा ने भी बताया कि संगठन समाज के विकास में निरंतर योगदान देता आ रहा है।

Samajik sarokar manch 1

फाउंडेशन के सचिव महेंद्र मंडल ने आश्वस्त किया कि संस्था भविष्य में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे आयोजन करती रहेगी। इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में देवेंद्र सिंह, जगत सिंह राणा, तालिब अली, मनोज कुमार, गुरमेज सिंह, संजय कुमार, प्रमोद यादव, अभिषेक यादव, मनिंदर सिंह, रेयान अली, रवि कुमार, ओम जी थारू, नितिन कुमार द्विवेदी और सुनील गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button