सीतापुर: जनपद के मझिगवा कलां सराय निवासी श्याम यादव ने छात्र राजनीति में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एक लंबी छलांग लगाई है। अब तक समाजवादी छात्र सभा में विधान सभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे श्याम यादव को संगठन ने सीधे समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव पद पर प्रमोशन दिया है। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर यह जिम्मेदारी सौपी है।
श्याम यादव की इस नियुक्ति को उनके संघर्ष, संगठन के प्रति समर्पण और जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका का परिणाम माना जा रहा है। छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनके राष्ट्रीय सचिव बनने की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है। समर्थकों और साथी कार्यकर्ताओं ने इसे सीतापुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए गर्व का विषय बताया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्याम यादव की यह सफलता आने वाले समय में युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
छात्र राजनीति से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाली यह उपलब्धि निश्चित रूप से सीतापुर के लिए एक नई पहचान और गौरव का क्षण है।
