UP

हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में निकाली गई रैली

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने गांव में भृमण करके लगाएं नारे, लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: बीएसए

RAEBARELI: काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव पर शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। शहर से लेकर गांव तक से स्कूलों में निकाली गई रैली के दौरान भारत माता की जय के जयकारे लगाते हुए रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया। इस विद्यालयों में काकोरी कांड पर प्रकाश भी डाला गया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति के गीत गाए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में शानदार तरीके से जश्न-ए-आजादी को मनाया जा रहा है। ’हर घर तिरंगा’ सप्ताह के अंतर्गत आज विद्यालयों में सुबह प्रार्थना के समय जहां तिरंगा फहराया गया। उसके बाद गांव में प्रभातफेरी निकाली गई। इसके अलावा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले विविध कार्यक्रमों की कड़ी में आज विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार ’हर घर तिरंगा’ सप्ताह के अंतर्गत विद्यालयों में पहले प्रभात फेरी निकाली गई।

अमावां ब्लॉक के विद्यालयों में भी शानदार तरीके से रैली निकाली गई। कम्पोजिट विद्यालय जरैला में प्रधानाध्यापिका शैल कुमारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई। कम्पोजिट विद्यालय पहाड़पुर में निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, सुशील भारद्वाज आदि मौजूद रहे। 

उच्च प्राथमिक विद्यालय डिडौली में निकाली गई रैली के दौरान ग्राम प्रधान पूनम सिंह और उनके प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने बच्चों को डंडा और तिरंगा बच्चों को वितरीत किया। इसके अलावा सारीपुर, नरई, गोहन्ना, नेवाजगंज, बावन बुजुर्ग बल्ला, बबूरिहा आदि विद्यालयों में रैली निकाली गई।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button