UP

रोहनिया में शिक्षकों ने सीखा नई शिक्षण विधियों से पढ़ाना

रोहनिया में प्रशिक्षण दिवस के दौरान दो शिक्षक मनीष कुमार पांडेय और दिवाकर सिंह वर्मा रहे अनुपस्थित

RAEBARELI: ब्लॉक संसाधन केंद्र रोहनिया में एफएलएन व एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण गतिमान है। आज प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस पर कक्षा चार व पांच से संबंधित शिक्षण विधियों पर चर्चा की गई। शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक बनाया गया।

कक्षा 3 में अंग्रेजी की एनसीईआरटी पुस्तक संतूर पर अच्छी समझ बनाने के लिए प्रशिक्षकों द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में शिक्षक मनीष कुमार पांडेय और दिवाकर सिंह वर्मा अनुपस्थित पाए गए।

रोहनिया बीआरसी के हाल में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय बरगदहा में बच्चों के अंग्रेजी व हिंदी संबंधी भाषण के वीडियो भी दिखाए गए जो अन्य विद्यालयों को भी प्रेरित करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने शिक्षको को अपने कार्य के प्रति अधिक जिम्मेदारी दिखाते हुए अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय के रूप में तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षकों सुशील कुमार,भानु प्रताप,आले मुस्तफा,रवि कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह के अतिरिक्त साधना तिवारी, अखिलेश तिवारी, यतिराज सिंह, लाल जी यादव, स्वयंभव पांडे, अजय मिश्र, आशुतोष प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। आज प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में मनीष कुमार पांडेय और दिवाकर सिंह वर्मा अनुपस्थित पाए गए।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button