UP

सीतापुर में अटेवा का पेंशन संवाद कार्यक्रम, OPS बहाली तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प

SITAPUR: सीतापुर स्थित सिंचाई विभाग के सभागार में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से रविवार को पेंशन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु, प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष डॉ. आशीष वर्मा और कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कुमार बंधु ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने निजीकरण की तुलना अंग्रेजी हुकूमत से करते हुए कहा कि यदि यही हालात रहे तो आम जनता भी वैसी ही प्रताड़ना झेलेगी जैसी कभी ब्रिटिश शासनकाल में झेलनी पड़ी थी।

प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि निजीकरण बढ़ने से भविष्य में सरकारी नौकरियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा और आने वाली पीढ़ियां आर्थिक तंगी में जीने को मजबूर होंगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने आंदोलन को सोशल मीडिया पर मजबूती से उठाने की आवश्यकता बताई, ताकि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय मुद्दा बने।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर में अटेवा का संवाद कार्यक्रम, शिक्षकों-कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन बहाली की मांग

जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि OPS बहाली की मांग अब जन-जन की आवाज बन चुकी है और हर कर्मचारी इसके लिए संघर्षरत है। जिला महिला संयोजिका पूजा सक्सेना ने कहा कि सरकार नई पेंशन स्कीम और एकीकृत पेंशन योजना जैसे छलावे कर्मचारियों पर थोप रही है, लेकिन यह स्वीकार्य नहीं है।

ATEVA Sitapur thecoverage 2

कार्यक्रम में शशिलता वर्मा, अनुराधा त्रिवेदी, डॉ. आशुतोष सिंह, ओमकार तिवारी, अवध यादव, जीतेन्द्र सिंह यादव समेत कई संगठनों और विभागों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन जिला सहसंयोजक आर.के. अहिरवार और जिला मंत्री दीपक कुमार वर्मा ने किया। अंत में जिला महामंत्री विकास सैनी ने सभी पेंशनविहीन कर्मचारियों और अतिथियों का आभार जताया।

इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए संगठन पदाधिकारी, महिला प्रतिनिधि और सैकड़ों पेंशनविहीन कर्मचारी उपस्थित रहे और OPS बहाली तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button