Health

परिवार कल्याण निदेशालय को बम से उड़ाने की धमकी

Lucknow: परिवार कल्याण निदेशालय (Directorate of Family Welfare) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मिलते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और सभी स्टाफ बाहर सड़क पर आ गया।

बताया जा रहा है कि महिला एवं परिवार कल्याण निदेशालय को एक ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई, जिसमें कहा गया कि निदेशालय परिसर में RDX आधारित चार IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए गए हैं, जो दोपहर 1:13 बजे विस्फोट करेंगे। जैसे ही यह मेल निदेशालय के महानिदेशक (DG) को प्राप्त हुआ, उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना पुलिस को दी। तुरंत हरकत में आई  पुलिस, बम निरोधक दस्ता और साइबर क्राइम सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए निदेशालय की इमारत को खाली करा लिया और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

शुरुआती छानबीन में कोई भी विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां इस संभावित खतरे को हल्के में नहीं ले रही हैं और पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। कार्यालय के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है जांच में जुटी साइबर सेल साइबर क्राइम सेल यह पता लगाने में जुट गई है कि धमकी भरा मेल कहां से और किसने भेजा है। विशेषज्ञों की टीमें मेल की तकनीकी जांच कर रही हैं ताकि IP ऐड्रेस और भेजने वाले की पहचान की जा सके।

पुलिस का कहना है कि स्थिति को गंभीरता से लिया गया है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और अन्य तकनीकी टीमें मौके पर मौजूद हैं और तलाशी अभियान जारी है। संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है।

Related Articles

Back to top button