Sports

गोरखपुर: लखनऊ मंडल ने सीके नायडू अंडर-19 राज्य क्रिकेट में सैफई को 10 विकेट से हराया

गोरखपुर: अंडर-19 सीके नायडू विद्यालय राज्य क्रिकेट प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 10 विकेट से पराजित कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई की टीम निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 81 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अक्षय प्रताप ने 31 रन की पारी खेली, जबकि राज पटेल ने 26 और सुयांश ने 19 रन का योगदान दिया।

जवाब में लखनऊ मंडल की टीम ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य को बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। टीम के अमर चंद्रा और जिशान ने क्रमशः 33-33 रन की शानदार पारियां खेलीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं प्रदेश टीम के चयनकर्ता स्वप्निल वॉटसन ने किया।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button