UP

रायबरेली: रोहनिया में SMC अध्यक्षों और सचिवों का प्रशिक्षण संपन्न, निपुण भारत और बाल अधिकारों पर हुई चर्चा

रायबरेली। रोहनिया विकासखंड में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के अध्यक्षों और सचिवों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन समस्त परिषदीय प्राथमिक, कंपोजिट, पूर्व माध्यमिक और अनुदानित विद्यालयों के प्रतिनिधियों के लिए था। खण्ड शिक्षा अधिकारी रोहनिया डा सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में विकास क्षेत्र रोहनिया के समस्त परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष का एसएमसी प्रशिक्षण आयोजित हुआ और संदर्भदाता विनोद कुमार तिवारी ने सबको प्रशिक्षण दिया।

बाल अधिकार और सामुदायिक सहभागिता पर जोर

प्रशिक्षणदाताओं ने रूपरेखा एवं विषय स्थापना, बाल अधिकार एवं बाल अधिकारों का संरक्षण आरटीई 2009 एवं आरटीई यूपी नियमावली 2011 पर जानकारी साझा की। प्रशिक्षक गौरव कुमार अवस्थी ने सामाजिक व्यवहार परिवर्तन एवं सामुदायिक सहभागिता, पॉजिटिव पैरेंटिंग एवं बच्चों की स्वच्छता पर चर्चा की। प्रशिक्षक सुशील कुमार ने एसएमसी संरचना, गठन, कार्यकाल, कार्यदायित्व ऑपरेशन कायाकल्प में एसएमसी की भूमिका पर समझ स्पष्ट की।

Raebareli 2 Raebareli 1

निपुण भारत मिशन और स्कूल की व्यवस्थाओं पर चर्चा

महेन्द्र सिंह ने प्री स्कूल व ईसीसीई कार्यक्रम, बालिका शिक्षा, शारदा कार्यक्रम में आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हांकन, विशेष प्रशिक्षण, लर्निंग बाई डूइंग समर्थ कार्यक्रम, गुणवत्ता शिक्षा एवं निपुण भारत मिशन, पोषण एमडीएम, बाल स्वास्थ्य, एसडीपी एवं स्थानीय प्राधिकारी के कार्य दायित्व एसएमसी के वित्तीय दायित्व पर शिक्षकों से चर्चा की। प्रशिक्षण के समापन में खण्ड शिक्षा अधिकारी डा सत्य प्रकाश यादव ने एसएमसी अध्यक्ष और प्रधानाध्यापकों से विद्यालय में समुदाय के सहयोग छात्र नामांकन, छात्र उपस्थिति, वित्तीय प्रबंधन और सहभागिता पर मिलकर कार्य करने का आवाहन किया। प्रशिक्षण में भूपेन्द्र कुमार गुप्ता और विजय प्रताप सिंह ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button