UP

सतत प्रयास और त्याग से सफल रही 29 हजार शिक्षक भर्ती: विक्रमादित्य

29 हजार शिक्षकों की भर्ती के दस वर्ष हुए पूरे, शिक्षकों की तरफ से जनपद में कार्यरत सभी शिक्षकों को किया गया सम्मानित

RAEBARELI: उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान विषयों के शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने के लिए की गई 29 हजार शिक्षकों की ऐतिहासिक भर्ती के दस वर्ष पूरे हो गए हैं। इस मौके पर रविवार को रायबरेली के एक होटल में शिक्षक एकत्र हुए और अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भविष्य में पदोन्नति व सेवा शर्तों में सुधार की मांग उठाई।

शिक्षकों ने कहा कि इस भर्ती की राह आसान नहीं थी। भर्ती प्रक्रिया में सैकड़ों बाधाएं थी, लेकिन सतत प्रयास, त्याग, कुशल रणनीति और बेहतर मार्गदर्शन उन सब में सफलता अर्जित की गई और आज सबका भविष्य सुरक्षित है।

गणित और विज्ञान भर्ती को पूरा कराने में संघर्ष करने वाले विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि जूनियर हाईस्कूलों में विज्ञान और गणित विषयों के शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए तत्कालीन सरकार ने विज्ञान और गणित के शिक्षकों के रिक्त पदों पर 29,334 शिक्षकों की भर्ती पर विज्ञापन निकाला गया था। यह पहला मौका था कि जब परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई थी।

बेसिक शिक्षक महासभा के प्रदेश संयोजक अनुग्रह त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने उप्र बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली, 1981 में संशोधन करके जूनियर हाईस्कूलों में विज्ञान और गणित शिक्षकों के 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से भरने का फैसला लिया गया था। उन्होंने बताया कि इस भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद सैकड़ों रोड़े आए, लेकिन उन सबसे निपटते हुए आखिरकार हम लोगों को वर्ष 2015 में नियुक्ति पत्र मिला था।

प्रदेश संयोजक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि नियुक्ति के बाद से हम लोग अनवरत विभाग में सेवा देते आ रहे हैं और बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षक भर्ती में संघर्ष के साथी रहे इटावा के स्वर्गीय वैभव यादव के संघर्ष को भी याद किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सामने हुए प्रदर्शन में वैभव ने लाठियां खाई थी। उनका भर्ती को लेकर बड़ा ही संघर्ष रहता था।

दस वर्ष पूरे होने की खुशी में जनपद में शिक्षकों के नाम का मोमेंट और उन्हें साल प्रदान किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका आरती जायसवाल की सरस्वती वंदना के साथ में हुई। उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर रैली के आदेश रमन मौर्य ने मेघलीय नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षिका रुचि लोगनी और चारु सेठ ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शिवेंद्र सिंह और शिल्पी वर्मा ने किया।

इस मौके पर दीपक शर्मा, राहुल चौधरी, वीरेंद्र आजाद, आफताब आलम, इन्दीवर, धीरज राजपूत, इरफान, मो शफीक, शालिनी यादव, रुचि वर्मा, विवेकानंद पांडेय, आलोक यादव, प्रवीण महान, अनुराग, प्रशांत वर्मा, रश्मि श्रीवास्तव, निधि शुक्ल, राहुल बाजपेयी, प्रमोद कुमार, प्रदीप, कृष्ण चंद्र सोनकर, आलोक रमन, विपिन पटेल, विजय यादव, कुलदीप यादव, हिमांशु कनौजिया, ऋषभ गुप्ता सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button