Health

युवा डाक्टर विवेक पाण्डेय की हार्ट अटैक से मौत

Lucknow: डा. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Lohia Sansthan) में 30 वर्षीय युवा डा. विवेक पाण्डेय (Dr. Vivek Panday) की हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत हो गयी। अचानक हुई उनकी इस मौत से संस्थान के डॉक्टर व कर्मचारी शोकग्रस्त है।

कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डा. भुवन तिवारी ने संवेदना व्यक्त कहा कि डा. विवेक के परिवार के लिए बहुत ही दुखद क्षण है। ईश्वर उनके परिजनों को इसेे सहने की शक्ति दे।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात अचानक डा. विवेक की तबीयत बिगड़ी। इस दौरान सीने में तेज दर्द के साथ कई उल्टियां भी हुईं। आनन-फानन में सहयोगी उन्हें इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां ईसीजी और ट्रोपोनिन जांच की गई। रिपोर्ट सामान्य आयी, लेकिन कुछ देर बाद मौत हो गयी। डा.तिवारी का कहना है कि यह मामला और भी चिंता का विषय है कि रिपोर्ट सामान्य होने के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

डा. विवेक प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 2018 में लोहिया संस्थान में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। एमबीबीएस के बाद वह यही से इंटर्न कर रहे थे। उनकी इंटर्नशिप भी खत्म होने वाली थी। कुछ दिन पहले ही उनकी इंगेजमेंट हुई थी। जल्द ही शादी होने वाली थी। असमय हुई इस मौत से हर कोई स्तब्ध है।

Mahima Tiwari

महिमा तिवारी, द कवरेज में सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखती हैं। महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर भी लिखना पसंद है। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखती हैं। पत्रकारिता में 23 साल का अनुभव रखतीं हैं। करियर की शुरुआत यूपी इलेक्‍शन . कॉम से. IBN 7, जनसत्‍ता, स्‍वतंत्र भारत, वाॅयस आफ लखनऊ, में काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button