यूपी मौसम अपडेट: 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून, 18 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। 13 अगस्त से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने वाली है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में व्यापक और भारी बारिश की संभावना बन रही है।
बंगाल की खाड़ी में बना मजबूत सिस्टम
वर्तमान में मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर दो अलग-अलग निम्न दबाव के क्षेत्र बने हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम लगातार मजबूत हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों में यह और अधिक स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद, अगले 24 घंटों के दौरान यह एक दबाव (डिप्रेशन) क्षेत्र में बदल जाएगा। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तट को पार करेगा।
इसे भी पढ़ें : आयुष्मान योजना से बाहर हुए 184 निजी अस्पताल
यूपी की ओर खिसक रही मानसूनी ट्रफ
इन मौसमी बदलावों और चक्रवाती सिस्टम के कारण मानसूनी द्रोणी (Monsoon Trough) अपनी वर्तमान स्थिति से उत्तर की ओर स्थानांतरित हो रही है। इससे उत्तर प्रदेश में मानसूनी हवाओं का प्रवाह काफी सुदृढ़ हो जाएगा।
13 से 18 अगस्त के बीच बारिश का पूर्वानुमान
– 13 अगस्त: पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern UP) से मानसूनी बारिश का यह नया दौर शुरू होगा।
– 14 अगस्त: बारिश का यह सिलसिला प्रदेश के मध्यवर्ती और पश्चिमी हिस्सों तक पहुंच जाएगा।
– 13-18 अगस्त: इस पूरी अवधि के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




