UP

यूपी में AAP ने किया शिक्षक प्रकोष्ठ का विस्तार, 8 ज़िलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

महेंद्र सिंह की अगुवाई में शिक्षक प्रकोष्ठ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम

LUCKNOW: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में पार्टी ने शिक्षक प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा देने के लिए 8 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने प्रदेश के 8 ज़िलों में शिक्षक प्रकोष्ठ के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है।

इस अवसर पर महेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती और शिक्षक वर्ग के मामलों में आम जनता की आवाज़ उठाने और उनके हक़ के लिए संघर्ष करने की दिशा में यह नियुक्तियाँ महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि निम्न पदाधिकारियों को उनके ज़िलों में शिक्षक प्रकोष्ठ का नेतृत्व सौंपा गया है:

उमेश सिंह– जिलाध्यक्ष इटावा, चेत सिंह – जिलाध्यक्ष बनारस, राजेश वर्मा – जिलाध्यक्ष, फिरोजाबाद, आलोक दुबे– जिलाध्यक्ष, मिर्जापुर, विनोद कुमार- जिलाध्यक्ष जौनपुर, विद्यासागर यादव जिलाध्यक्ष भदोही, अजय वर्मा जिलाध्यक्ष बाराबंकी, और जितेंद्र श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष चित्रकूट, नियुक्त किया गया।

सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियाँ सदैव जनहित पर आधारित रही हैं, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी या न्याय की बात हो। उनका कहना था कि हम सभी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों और उनके मार्गदर्शन में हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़े रहेंगे और संविधान व कानून के दायरे में रहकर जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ज़मीनी संघर्ष के साथ पार्टी के उद्देश्यों को आम आदमी तक पहुँचाएंगे। यह संगठनात्मक नियुक्ति आम आदमी पार्टी की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत पार्टी हर वर्ग, हर तबके और हर क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क व न्यायिक सहायता सुनिश्चित करना चाहती है।

AAP Uttar Pradesh

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button