बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने कबड्डी में मारी बाज़ी
लखनऊ। 10 एवं 11 फरवरी को खुन-खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में शिक्षा शास्त्र विभाग एवं स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से कब्बडी इंटर क्लास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सभी विभागों की कबड्डी टीम ने प्रतिभाग किया।
11 फरवरी 2026 को कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लुआक्टा अध्यक्ष प्रो. मनोज पाण्डेय, प्रो. वीर विक्रम सिंह जय नारायण पी.जी. कॉलेज, डॉ इमरान खान मुमताज पी.जी. कॉलेज तथा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया उपस्थित रही।
दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर (बी. ए. फर्स्ट ईयर) की कबड्डी टीम, द्वितीय स्थान पर (बी. ए. थर्ड ईयर) की कबड्डी टीम और प्रथम स्थान पर (बी. ए. सेकेंड ईयर) की टीम रही। प्रतियोगिता में विजयी टीम को स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता के अंत में क्रीड़ा प्रभारी / स्पोर्ट्स क्लब की इंचार्ज प्रो. चेतना सामंत ने सभी बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। संपूर्ण प्रतियोगिता के दौरान स्पोर्ट्स क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




