UP

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘श्री आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ’ कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण

बलरामपुर। चैत्र नवरात्र की पावन अष्टमी के अवसर पर श्री आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कॉफी टेबल बुक “श्री आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ: शक्ति और आस्था की अनन्त परम्परा” का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आध्यात्मिक श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

यह कॉफी टेबल बुक देवीपाटन धाम की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत, नाथ संप्रदाय की साधना परम्परा, मंदिर की पूजा-पद्धति, लोक आस्था तथा क्षेत्र के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन के विविध आयामों को शब्दों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करती है। पुस्तक का उद्देश्य इस पावन शक्तिपीठ की अनादि परम्पराओं और आध्यात्मिक महत्व को संरक्षित करते हुए उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना है।

इस पुस्तक के प्रकाशन में महंत मिथिलेश नाथ योगी का संरक्षण एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही मण्डलीय आकांक्षा समिति, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा की अध्यक्षा श्रीमती गरिमा भूषण तथा उनकी टीम के मार्गदर्शन और समन्वय से यह कार्य सम्पन्न हुआ।

इस कार्य में श्रीमती नेहा शर्मा, आई.ए.एस., महानिरीक्षक निबंधन/आयुक्त स्टाम्प, उत्तर प्रदेश तथा श्रीमती अंकिता जैन, आई.ए.एस., मुख्य विकास अधिकारी, गोण्डा से प्राप्त प्रेरणा एवं मार्गदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त श्री शशि भूषण लाल सुशील, आई.ए.एस., आयुक्त, देवीपाटन मण्डल, श्री विपिन कुमार जैन, आई.ए.एस., जिलाधिकारी, बलरामपुर तथा श्री हिमांशु गुप्ता, आई.ए.एस., मुख्य विकास अधिकारी, बलरामपुर का सहयोग इस कार्य को पूर्णता तक पहुँचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल, विधायक सदर पल्टूराम, विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा, पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी, पूर्व विधायक शैलेश सिंह ‘शैलू’ तथा नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पुस्तक का संपादन एवं सामग्री लेखन आशीष त्रिपाठी द्वारा किया गया है, जिसमें श्री राकेश यादव एवं श्री अभिषेक सिंह का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पुस्तक में प्रयुक्त छायाचित्रों का संकलन श्री जीतू यादव द्वारा किया गया है, जबकि इसका डिज़ाइन एवं लेआउट श्री अभिषेक सिंह एवं श्री सुनील गौतम ने तैयार किया है।

माँ पाटेश्वरी की कृपा से तैयार यह कॉफी टेबल बुक देवीपाटन धाम की आध्यात्मिक परम्परा, आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास के रूप में देखी जा रही है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button