राष्ट्रीय आमंत्रण ताइक्वांडो : आक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 9 स्वर्ण

लखनऊ। ऑक्सफोर्ड ताइक्वांडो अकादमी (Oxford Taekwondo Academy) के खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित 27वीं राष्ट्रीय आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता -2024 (National Invitation Taekwondo) में उत्तर प्रदेश की ताइक्वांडो टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 स्वर्ण 3 रजत सहित कुल 12 पदक जीतते हुए अपनी धाक जमाई।
कानपुर के बार एसोसिशन हाल सिविल लाइंस में गत 7 से 9 जून 2024 तक आयोजित प्रतियोगिता में दिव्य राज वंश व अनुभव तिवारी ने क्योरगी व पूमसे में धमाल मचाते हुए दोहरे स्वर्ण पदक जीते।
दिव्य राज वंश ने क्योरगी के पीवी श्रेणी के अंडर-17 किग्रा भार वर्ग के साथ पूमसे में भी स्वर्ण जीता। अनुभव तिवारी ने भी सब जूनियर के अंडर-28 किग्रा भार वर्ग के साथ पूमसे में भी स्वर्णिम सफलता हासिल की। पदक विजेता खिलाड़ियों को अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अतुल यादव व समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी।
मुख्य प्रशिक्षक अतुल यादव ने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेजबान उत्तर प्रदेश, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड महाराष्ट्र व दिल्ली की टीमों के लगभग 550 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता के पदक विजेताओं को डिप्टी कमिश्नर पुलिस पूर्वी कानपुर श्रवण कुमार सिंह ने पुरस्कार प्रदान किए।
पदक विजेता इस प्रकार हैं:-
क्योरगी इवेंट
स्वर्ण : दिव्य राज वंश (पीवी श्रेणी, अंडर-17 किग्रा), अनुभव तिवारी (सब जूनियर, अंडर-28 किग्रा), रजत : प्राची पाल (कैडेट, अंडर- 45 किग्रा)
पूमसे इवेंट
स्वर्ण : विनायक राज वंश, दिव्य राज वंश (पीवी बालक), अनुभव तिवारी, मोहम्मद आकिब (सब जूनियर बालक), आहान सिंह चौहान (कैडेट बालक), यशस्वी गुप्ता (बालिका सब जूनियर), नैंसी गौतम (बालिका कैडेट), रजत : मयंक तिवारी, अब्दुल अहद (बालक सब जूनियर)।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




