India

रायबरेली में टीएससीटी ने सात ब्लॉकों में गठित की ब्लॉक कमेटी

डलमऊ से राघवेंद्र वर्मा, गौरा से अश्वनी शर्मा बने ब्लॉक संयोजक

रायबरेली। मृतक शिक्षकों के हित में काम करने वाले टीएससीटी (टीचर्स सेल्फ केयर टीम) की ब्लॉक इकाइयों का गठन किया गया है। ब्लॉक स्तर पर टीएससीटी की सात टीमों का गठन किया गया है।

जिला संयोजक अनुराग मिश्रा ने बताया कि बेसिक एवं माध्यमिक के विद्यालयों कार्यरत अध्यापकों एवं कर्मचारियों की टीम बनाई गई है। उन्होंने बताया कि हम लोग महज 25 रुपये के सहयोग से लाखों रुपये का योगदान मृतक कर्मचारियों के खाते तक में पहुँच जाता है। अभी विगत महीने 56 लाख रुपये नॉमिनी प्राप्त किए हैं।

उन्होंने बताया कि मई महीने में भी प्रदेश का हजारों कर्मचारी सात लोगों को अपना योगदान देने जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार जिले स्तर पर कारवां बढ़ता जा रहा है। अब हम लोग ब्लॉक स्तर पर अपनी कमेटी का गठन करने जा रहे हैं।

Raebareli

उन्होंने बताया कि संयोजक के रूप में डलमऊ से राघवेंद्र वर्मा, गौरा से अश्वनी शर्मा, सलोन से अमरेश सिंह, शिवगढ़ से सुनील कुमार, सतांव से आशीष पटेल, महराजगंज से विनोद कनौजिया, छतोह से राकेश सोनकर और प्रवक्ता के रूप में क्रमशः निशांत पांडेय, चन्द्रशेखर, विवेक मिश्रा, अनिल कुमार, आशीष कुमार, श्रीकांत यादव, अनवर अली को बनाया गया है।

इस मौके पर अवध किशोर मिश्रा, अनुराग मिश्रा, शशांक त्रिवेदी, धीरज श्रीवास्तव, हनी गुलाटी, संगीता अग्रहरि, अखिलेश चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button