India

कंपोजिट विद्यालय सेंदुरामऊ में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव

बच्चों की प्रस्तुति देखकर अभिभावकों ने भी की प्रशंसा, कम्पोजिट विद्यालय लोदीपुर में शिक्षक गुड्डू मास्टर का हुआ सम्मान

रायबरेली। डलमऊ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सेंदुरामऊ में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल चलो अभियान पर नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुशील कुमार ए0आर0पी0 उपस्थिति रहे।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक व जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह द्वारा शैक्षिक सत्र में अधिकतम उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र-छात्रों का एवं उनके अभिभावकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कक्षा 8 उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर विदाई की गई। कार्यक्रम का संचालन जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री सियाराम सोनकर जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष राकेश चंद्र ने की।

प्राथमिक शिक्षक संघ के शिव प्रकाश जी ने शैक्षिक तथ्यों पर अपना मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में सभी बच्चों के अभिभावकों के साथ विद्यालय स्टाफ से कुलदीप, उदय सिंह, विनोद कुमार, राघवेन्द्र कुमार, अजय कुमार, शिवलाल, ममता उपस्थित रहीं।

उधर, अमावां ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय लोदीपुर में सेवानिवृत्ति शिक्षक गुड्डू मास्टर का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक अशोक त्रिपाठी की तरफ से किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिलगी के

प्रधानाध्यापक शफीकुर्रहमान उर्फ गुड्डू मास्टर 31 मार्च को सेवानिवृत्ति हो गए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शशि प्रकाश श्रीवास्तव ने ‘कौन जा रहा मेरा ब्लॉक छोड़कर …’ गीत गाकर सबको रूला दिया। इस मौके पर शिक्षक राजेश सिंह, संकुल बल्ला के नोडल नीरज कुमार, रितेश सिंह, दीपेश, रेहाना, प्रवेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button