Health

KGMU : अवैध कब्जा हटाने को लेकर हंगामा और पथराव, कई डॉक्टर घायल

Lucknow: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में शनिवार को मजार के नाम पर कई लोगों ने अवैध कब्‍जा कर लिया। केजीएमयू प्रशासन ने विधिक आधार पर कब्‍जा खाली कराने का प्रयास किया तो कब्‍जेदार भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में कई डाॅक्‍टर, कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को टॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया जिसके बाद बुलडोजर की कार्यवाही शुरू हो सकी।

केजीएमयू (KGMU)में नेत्र रोग विभाग के पीछे बड़ी संख्या में अवैध दुकाने व मजार हैं। केजीएमयू ने अवैध कब्जा हटाने की दिशा में शनिवार को कार्यवाही शुरू कराई। इसके विरोध में कब्जेदार व अन्य स्थानीय लोग वहां जुट गए। केजीएमयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी जमकर नारेबाजी शुरू की। केजीएमयू प्रशासन व पुलिस बल ने अतिक्रमण कारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान कब्‍जेदार भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ अराजक तत्‍वों ने पथराव शुरू कर दिया।

केजीएयमू (KGMU) के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह का कहना है कि कई बार अवैध कब्जेदारों को नोटिस देकर केजीएमयू में भूमि खाली करने की नोटिस दी जा चुकी है। इसके बाजवूद अतिक्रमणकारी जगह खाली करने को राजी नहीं है। सात दुकाने अवैध रूप से बनी हैं। 50 से अधिक परिवार भी मकान बनाकर रह रहे थे। इन्हें हटाने की कार्रवाई कर दी गई है। दो बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया है। दुकानों से फोटोकापी मशीने निकालने की मोहलत दी गई है। शाम तक उन्हें हटा लिया गया है।

अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कुछ लोगों ने पथराव किया है। सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button