HealthUP

यूपी की 108 एंबुलेंस व 1962 एमवीयू कर्मचारियों को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर मिला सम्‍मान

हैदराबाद में आयोजित समारोह में 108 Ambulance व 1962 MVU कर्मचारियों को ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज (EMRI Green Health Services) के चेयरमैन जीवीके रेड्डी ने किया सम्‍मानित

Lucknow: उत्‍तर प्रदेश के 108 एम्‍बुलेंस सेवा (108 Ambulance) के ईएमटी पायलट व 1962 सेवा के कर्मचारियों को हैदराबाद में आयोजित सम्‍मान समारोह में National Saviour Awards से सम्‍मानित किया गया है। इनमें दो कर्मचारी 108 सेवा के हैं और तीन कर्मचारी 1962 सेवा के शा‍मिल हैं।

उल्‍लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश में 108 एम्‍बुलेंस सेवा, 102 नेशनल एम्‍बुलेंस सेवा (National Ambulance Service) और 1962 मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट (19 जिले) के संचालन की जिम्‍मेदारी प्रदेश सरकार ने ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज (EMRI Green Health Services)  को दी है। संस्‍था की ओर से प्रदेश भर में लोगों को इमरजेंसी एम्‍बुलेंस सेवाएं उपलब्‍ध कराई जा रही है। इसके अलावा ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज के द्वारा अन्‍य 15 राज्‍यों में भी एम्‍बुलेंस सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

संस्‍था की ओर से हैदराबाद में आयाजित राष्‍ट्रीय स्‍तर के सम्‍मान समारोह में लोगों को सेवाएं देने के दौरान अपना विशिष्‍ट योगदान देने वाले इन कर्मचारियों को सम्‍मानित किया गया है। हैदराबाद में आयोजित समारोह में चेयरमैन श्री जीवीके रेड्डी, निदेशक कृष्‍णम राजू ने कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्‍मानित किया है।

संस्‍था के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि उत्‍तर प्रदेश 108 एम्‍बुलेंस सेवा के ईएमटी रंजीत और पायलट घनश्‍याम को सम्‍मानित किया गया है। इन सभी ने मरीजों इमरजेंसी के दौरान लोगों को अपनी बेहतर सेवाएं देकर उनकी जान बचाने में अहम योगदान दिया है। रंजीत और घनश्‍याम बस्‍ती जिले में तैनात हैं और सेवाएं दे रहे हैं।

Dr Anoop Kumar Verma

इसके अलावा 1962 सेवा में बाराबंकी जिले में कार्यरत वेटेरिनरी ऑफिसर डॉ. अनूप कुमार वर्मा, पैरावेट कल्‍याण सिंह, और पायलट जावेद आलम को पशुओं की जान बचाने के लिए दी जा रही विशिष्‍ट सेवाओं के लिए सम्‍मानित किया गया है। इस टीम के द्वारा सर्जरी करके पशुओं की सेवा कर उन्‍हें ठीक करने में अहम योगदान दिया जा रहा है।

इस मौके पर प्रेसीडेंट सुबोध सत्‍यवादी, डॉ. वेंकटेशम, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी, हेमन्‍त कुमार, डॉ. कृष्‍णैया सहित अन्‍य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button