India

Raebareli: जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनें राघवेंद्र यादव

रायबरेली: उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का त्रैवार्षिक निर्वाचन और अधिवेशन रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय (चक अहमदपुर) में हुए इस चुनाव की सबसे खास बात यह रही कि सभी पदों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया।

चुनाव में शिक्षकों ने अपनी पुरानी लीडरशिप पर दोबारा मुहर लगाई है। अगले तीन साल के कार्यकाल के लिए जिलाध्यक्ष के पद पर राघवेंद्र यादव को निर्विरोध चुना गया है। वहीं, जिला महामंत्री की जिम्मेदारी एक बार फिर सियाराम सोनकर को सौंपी गई है। चुनाव में उपस्थित सभी डेलीगेट्स की सर्वसम्मति से पूर्व जिलाध्यक्ष समर बहादुर सिंह को पुनः संघ का संरक्षक बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि मंडल की देखरेख में यह पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।

Raebareli Basic Shiksha Chunav 1

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के हुए चुनाव में निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप यादव, महामंत्री सियाराम सोनकर, कोषाध्यक्ष शिवशरण सिंह, उपाध्यक्ष नगर क्षेत्र शांति अकेला, महिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, विक्रमादित्य सिंह, शिवकुमार सिंह, संजीव श्रीवास्तव, उत्तम सोनी व प्रमोद कुमार, मंत्री पन्नालाल, संयुक्त मंत्री रूपेश शुक्ला, रमेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, नीलम सिंह पटेल, लक्ष्मी सिंह, मेराज अहमद, शिव प्रताप मौर्य, सूर्य प्रकाश, राजेंद्र सिंह, लेखाकार अब्दुल हलीम, आय व्यय निरीक्षक रवि कुमार श्रीवास्तव, जनपदीय प्रवक्ता सुनील यादव और मीडिया प्रभारी गयामणि पाल को चुना गया है।

Raebareli Basic Shiksha Chunav 4

जिला स्तरीय कार्यकारिणी चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में उन्नाव के जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्रा, सरंक्षक राघवेंद्र सिंह और मंडलीय मंत्री अनिल कुमार शुक्ला रहे। पर्यवेक्षकों ने कहा कि जिला कार्यकारिणी का पूर्व में भी बेहतर कार्य रहा है और भविष्य में भी बेहतर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी की मांग पर एक पद संयुक्त मंत्री का बढ़ाया गया है, लेकिन भविष्य में यह पद आगे नहीं रहेगा।

अधिवेशन में मंडलीय अध्यक्ष श्रीराम प्रकाश त्रिवेदी, महामंत्री पंकज अवस्थी, मंडलीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. शिवसागर पाल, उन्नाव के महामंत्री राम जन्म सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्र, उपाध्यक्ष वरुण सिंह, साधना शर्मा, मो. इस्माइल, उपेंद्र बाजपेई, बचनेश मिश्रा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, महामंत्री शैलेष यादव, अटेवा जिलाध्यक्ष इरफान अहमद, कोषाध्यक्ष अंजनी मौर्य, राजेश यादव, संदीप, नीरज, सुरेश सिंह, नवीन वर्मा, मुकुंद सिंह, गौरव युवराज, सुरेश सिंह, रमेश सोनकर, प्रकाश यादव, मुकेश, सुरेंद्र वर्मा, उमाशंकर चौधरी, मुनीश वर्मा, हरिकेश, आशीष तिवारी, सूर्य प्रकाश, विजयपाल सिंह, महेश, सूर्यप्रकाश गौतम, ईश्वरदीन, मुकेश साहू, घनश्याम, चंद्रकांत त्रिपाठी, अवनीश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button