रायबरेली के रोहनिया में एनसीईआरटी पुस्तकों के आधार पर प्रशिक्षित किए गए शिक्षक
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शिक्षकों को दी गई एफएलएन व एनसीईआरटी पुस्तकों पर आधारित प्रशिक्षण

RAEBARELI: शिक्षकों को निपुण भारत के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र रोहनिया में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ एल एन व एनसीईआरटी (NCERT) पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय फेरे के द्वितीय दिवस की गतिविधि संपन्न हुई।
प्रशिक्षण की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय उसरैना के शिक्षक हंसराज द्वारा संगीतमय प्रार्थना और प्रेरक गीत के साथ में की गई। आज प्रशिक्षण का द्वितीय दिवस सात सत्रों में विभाजित था। जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा मुख्य रूप से इंडियन नॉलेज सिस्टम पर चर्चा करते हुए इसके अंग्रेजी विषय की पुस्तकों के जुड़ाव पर समझ बनाने के साथ ही रीडिंग व स्पीकिंग स्किल डेवलप करने पर चर्चा की गई।

शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण संबंधी विभिन्न विषयों पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण को रोचक बनाया गया। प्रशिक्षण में उपस्थित शिक्षकों ने अपने विद्यालय में किए जा रहे कार्यों और अनुभवों को साझा किया।

खंड शिक्षा अधिकारी डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव ने शिक्षको से संवाद करते हुए प्रशिक्षण में सीखी गई विधाओं को अपने विद्यालय में लागू करने के लिए प्रेरित किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा एक-एक प्रेरक प्रसंग के द्वारा शिक्षक के महत्व को रेखांकित किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा कुशलता पूर्वक विभिन्न सत्र को संचालित कराया गया।
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं
WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें




