India

सुरेश कुमार यादव लगातार 14वीं बार बने ऊ०प्र० राज्यकीय निर्माण निगम फील्ड वर्कर्स एसोसिएशन अध्‍यक्ष

कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर होगा ऊ०प्र० राज्यकीय निर्माण निगम फील्ड वर्कर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का जोर

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश राज्यकीय निर्माण निगम फील्ड वर्कर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें सुरेश कुमार यादव को लगातार 14वीं बार फील्‍ड वर्कर्स एसोसिएशन का अध्‍यक्ष चुन लिया गया। 10 मार्च 2025 को नामांकन प्रक्रिया के बाद 18 मार्च 2025 को चुनाव संपन्न हुआ और 19 मार्च 2025 को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस अवसर पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा

एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी तेज प्रताप सिंह ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सुरेश कुमार यादव को अध्यक्ष और अमित वर्मा को महामंत्री चुना गया।

राम सजीविन और क्यू० ए० रिजवी उपाध्यक्ष बनाए गए, जबकि राम समुझ और जय सिंह को संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। अन्य प्रमुख पदों में रमेश चंद्र यादव को संगठन मंत्री, ज्ञान प्रकाश सिंह को प्रचार मंत्री, मो० हनीफ को कोषाध्यक्ष और मनोज कुमार सहाय को कार्यालय मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी में शहजाद उद्दीन, सुजीत कुमार शर्मा, राम दयाल और दिनेश कुमार को बतौर सदस्य शामिल किया गया।

UPRNN
महाप्रबंधक विजय कनौजिया को मोमेंटो देते हुए नवगठित कार्यकारिणी के सदस्‍य

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई कार्यकारिणी ने निगम के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  1. महंगाई भत्ता वृद्धि: कर्मचारियों के लिए 7% महंगाई भत्ते में तत्काल वृद्धि की जाए।
  2. विनियमितीकरण: 7 दिसंबर 2010 को विनियमितीकरण से वंचित डाटा एंट्री ऑपरेटरों को शासनादेश के अनुरूप विनियमित किया जाए।
  3. पदोन्नति: डिप्लोमा धारकों को लोक निर्माण विभाग की भांति 5% लाभ देते हुए अवर अभियंता के पद पर प्रोन्नत किया जाए।
  4. रिक्त पदों पर भर्ती: निगम में सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की गई ताकि कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार न पड़े।
  5. प्रतिनियुक्त अधिकारियों की वापसी: प्रतिनियुक्ति पर आए अवर अभियंताओं को उनके मूल विभाग में वापस भेजा जाए और उनकी जगह डिप्लोमा धारकों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से रखा जाए।
  6. जनशक्ति नियोजन के तहत पद बढ़ाने की मांग: समूह-घ के कर्मचारियों को 5 वर्ष की सेवा के बाद समूग ग में 15% प्रोन्नति का लाभ दिया जाए।

नई कार्यकारिणी की प्राथमिकताएं

अध्‍यक्ष सुरेश कुमार यादव कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना और उनके हितों को प्राथमिकता देना होगा। मांग पत्र प्रबंध निदेशक को दिया गया है। महामंत्री अमित वर्मा ने आश्वासन दिया कि सभी लंबित मांगों को लेकर उच्च स्तर पर वार्ता की जाएगी और जल्द से जल्द समाधान निकाला जाएगा।

सुरेश कुमार यादव ने कर्मचारियों से कहा कि मेहनत से काम करें, अपने हक की लड़ाई लड़ें। डीए समय से नहीं मिलता है तो आंदोलन के लिए तैयार रहें। उपाध्‍यक्ष राम सजीवन ने कहा कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की समस्‍याओं के लिए समाधान के लिए सदैव तत्‍पर रहेगी।

इस मौके पर प्रबंध निदेशक, डिप्‍टी परामर्शदाता, महाप्रबंधक मुख्‍यालय, ज्‍वाइंट एमडी, प्रबंधक कार्मिक समीर माथुर, सहित प्रदेश भर के कर्मचारी अन्‍य लोग मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी-

  • श्री सुरेश कुमार यादव – अध्यक्ष
  • श्री राम सजीविन – उपाध्यक्ष
  • श्री क्यू० ए० रिजवी – उपाध्यक्ष
  • श्री अमित वर्मा – महामंत्री
  • श्री राम समुझ – संयुक्त मंत्री
  • श्री जय सिंह – संयुक्त मंत्री
  • श्री रमेश चंद्र यादव – संगठन मंत्री
  • श्री ज्ञान प्रकाश सिंह – प्रचार मंत्री
  • श्री मो० हनीफ – कोषाध्यक्ष
  • श्री मनोज कुमार सहाय – कार्यालय मंत्री
  • श्री शहजाद उद्दीन – कार्यकारिणी सदस्य
  • श्री सुजीत कुमार शर्मा – कार्यकारिणी सदस्य
  • श्री राम दयाल – कार्यकारिणी सदस्य
  • श्री दिनेश कुमार – कार्यकारिणी सदस्य

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, लेखक और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button