खेल

मेजबान लखनऊ ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, आगरा को दूसरा स्थान

चतुर्थ भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेई स्मारक राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता

लखनऊ। मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने चतुर्थ भारत रत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेई स्मारक राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए 19 स्वर्ण सहित 71 पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो द्वारा केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में संपन्न प्रतियोगिता में आगरा की टीम उपविजेता रही जबकि प्रयागराज को तीसरा स्थान मिला।

लखनऊ ने 19 स्वर्ण, 21 रजत व 31 कांस्य पदक (227 अंक) के साथ पहला स्थान हासिल किया। आगरा 5 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य सहित 12 पदक (50 अंक) के साथ दूसरे व प्रयागराज 2 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य सहित 9 पदक (29 अंक) के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों में शामिल खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। समापन समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ ने की। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव राजकुमार व कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने प्रतिभागी टीमों में शामिल खिलाड़ियों व अतिथिगण का आभार जताया।

दूसरे दिन के परिणाम

सब जूनियर बालक क्योरगी अंडर-23 किग्रा : – स्वर्ण : कृष्णा यादव (अम्बेडकरनगर), रजत : रूद्राय गुप्ता (लखनऊ), कांस्य : बलराज सिंह (कानपुर) व प्रिंस प्रजापति (जौनपुर)
सब जूनियर बालक क्योरगी अंडर-25 किग्रा : – स्वर्ण : दीपांशु सिंह (लखनऊ), रजत : आदित्य मिश्रा (चंदौली), कांस्य : किशन मिश्रा (हरदोई) व वैभव सिंह (लखनऊ)
सब जूनियर बालक क्योरगी अंडर-32 किग्रा : – स्वर्ण : अनमोल वर्मा (इटावा), रजत : आशीष सिंह (मुरादाबाद), कांस्य : रूद्र पाराशर (आगरा) व शौर्य सिंह चौहान (लखनऊ)
सब जूनियर बालक क्योरगी अंडर-50 किग्रा : – स्वर्ण : यशराज सिंह परमार (कानपुर देहात), रजत : दिव्यांश कुशवाहा (आगरा), कांस्य : यशराज कुरील (सीतापुर) व गौरव (लखनऊ)
सब जूनियर बालक क्योरगी 50 किग्रा से अधिक : – स्वर्ण : अथर्व पाठक (बहराईच), रजत : श्रेयांश राय (जौनपुर), कांस्य : कार्तिकेय सिंह व डी.बहल (लखनऊ)
कैडेट बालिका 51 किग्रा से कम:- स्वर्ण : खुशी कुमारी (लखनऊ), रजत : आयुषी कुशवाहा (देवरिया), कांस्य : लवी मिश्रा (लखीमपुर) व जान्हवी गौतम (लखनऊ)
कैडेट बालिका 59 किग्रा से अधिक :-  स्वर्ण : नव्या सिंह (बहराईच), रजत : अंशिका मौर्या (लखनऊ), कांस्य : आराध्या (इटावा) व सौम्या (जौनपुर)
कैडैट बालिका 59 किग्रा से कम:- स्वर्ण: अन्वेषा जैन (लखनऊ), रजत : आभव्या जायसवाल (प्रयागराज), कांस्य : समृद्धि पंत (लखनऊ)
जूनियर बालिका 42 किग्रा से कम :-  स्वर्ण : सृष्टि सिंह (आगरा), रजत : मीनू कुमारी (प्रयागराज), कांस्य : पल्लवी शर्मा  व प्रज्ञा गुप्ता (लखनऊ)
जूनियर बालिका अंडर 55 किग्रा से कम :- स्वर्ण : प्रांजलि सिंह (लखनऊ), रजत : कृतिदा यादव (लखनऊ), कांस्य : तृप्ति कुमारी (प्रयागराज) व पूर्ति (आगरा)
जूनियर बालिका 68 किग्रा से अधिक:- स्वर्ण : श्रेया शर्मा (लखनऊ), रजत : गार्गी कृष्णा (लखनऊ)
सीनियर महिला 46 किग्रा से कम:- स्वर्ण : सोनम आनंद (बलरामपुर), रजत : भूमि (लखनऊ), कांस्य : विद्या सिंह (लखीमपुर) व दिव्यांशी (लखनऊ)
सीनियर महिला 49 किग्रा से कम:- स्वर्ण : प्रिया सिंह (आगरा), रजत : अनुपम (लखनऊ), कांस्य : शिवानी बाजपेयी (कानपुर) व मुस्कान पाठक (कौशांबी)
सीनियर महिला 62 किग्रा से कम:- स्वर्ण: अंजू कुमारी (आगरा), रजत : प्रीति जायसवाल (प्रयागराज)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button