UP

सिविल चिकित्सालय में सम्मान समारोह आयोजित

सिविल अस्पताल की निदेशक डॉ कजली गुप्ता सेवानिवृत्त, डॉ जी पी गुप्ता ने किया पदभार ग्रहण

लखनऊ। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय की निदेशक डॉ कजली गुप्ता की आज सेवानिवृत के उपरांत चिकित्सालय के सभागार में भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ । तदोपरांत चिकित्सालय के निदेशक का पदभार लोकप्रिय वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉक्टर जी पी गुप्ता ने ग्रहण किया ।

चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेश चंद्र पांडे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस आर सिंह, चीफ फार्मासिस्ट सुनील यादव, जीसी दुबे, सरवन चौधरी, आनंद प्रकाश मिश्रा, महेंद्र रावत,रजनीश पांडे, प्रशासनिक अधिकारी मनोज उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक उमेश क्वात्रा, अनिल कुमार आदि ने डा कजली गुप्ता का सम्मान किया और नये निदेशक को बधाइयां दी ।

सम्मान समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों ने डॉ कजली गुप्ता द्वारा विगत 9 माह में सिविल अस्पताल में किए गए कार्यों की सराहना की ।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Shailendra Yadav

शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

Related Articles

Back to top button