Sports

यूथ वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप में दम दिखाएंगी पायल

लखनऊ। स्‍पोट्रर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) लखनऊ सेंटर में भारत्‍तोलन का प्रशिक्षण ले रही पायल भारतीय भारत्‍तोलन टीम में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। अगले महीने से पेरू (लिमा) में यूथ वर्ल्‍ड चैम्पियनशिप का आयोजन किया जा रहा हैा

इस चैम्पियनशिप में पायल भारतीय टीम का हिस्‍सा होंगी। टीम में पायल भी पदक के लिए जोर आजमाइश करेंगीा वह देश के लिए पदक जीतने के लिए तैयारी कर रही हैं। साईं के कार्यकारी निदेशक आत्‍म प्रकाश ने बताया कि पायल पेरू में आयोजित होने वाली भारत्‍तोलन प्रतियोगिता के 45 किग्रा भार वर्ग में हिस्‍सा लेंगी।

पटियाला में चल रही राष्‍ट्रीय कुश्‍ती कैंप में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जहां से उनका चयन किया गया। इस समय पायल पटियाला में चल रहे राष्‍ट्रीय भारत्‍तोलन शिविर का हिस्‍सा हैं और वहां पर अभ्‍यास कर रही हैं।

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button