UP

यूपी स्टेट चेस: प्रयागराज के याकूब हुसैन बने अंडर-15 चैंपियन, शिवाय रहे उपविजेता

सीतापुर।   11 मई को दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत पिछले 20 दिनों से चल रहे भव्य “यू.पी. चेस फेस्टिवल” का रविवार को अंडर-15 ओपन वर्ग की प्रतियोगिता के साथ सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

IMG 20260511 WA0111

9 चक्रों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रयागराज के प्रतिभाशाली खिलाड़ी याकूब हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 ओपन वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। अंतिम दौर में उन्होंने महाराजगंज के अयांश सिंह को कड़े मुकाबले में ड्रॉ पर रोकते हुए कुल 7.5 अंकों के साथ चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

वहीं अंतिम चक्र में गौतम बुद्ध नगर के अयान त्रिखा ने वाराणसी के शिवाय सिंह को रोमांचक मुकाबले में मात देकर प्रतियोगिता को और दिलचस्प बना दिया। शिवाय सिंह, अयान त्रिखा और बिजनौर के स्पर्श कुमार ने समान 7 अंक अर्जित किए, लेकिन बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर वाराणसी के शिवाय सिंह को उपविजेता घोषित किया गया।

Slide 1 |

IMG 20260511 140059 1
शतरंज किंग याकूब हुसैन

Slide 2 |

IMG 20260511 140030
उप विजेता शिवाय

Slide 3 | IMG 20260511 134047

    प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर के अयान त्रिखा को तीसरा, जबकि बिजनौर के स्पर्श कुमार को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। महाराजगंज के अयांश सिंह ने 6.5 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

    प्रतियोगिता के शीर्ष चार खिलाड़ियों ने आगामी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। महासचिव ए. के. रायजादा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई। वही “याकूब ने कहा, नेशनल में यूपी के लिए मेडल लाना टारगेट है।”

    पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और शतरंज प्रेमियों में भी प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह बना रहा।

    UP चेस फेस्टिवल: खिलाड़ियों के साथ आर्बिटर्स भी हुए सम्मानित, DPS सीतापुर में दिखा खेल भावना का सम्मान

    दिल्ली पब्लिक स्कूल सीतापुर में आयोजित यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रतियोगिता को निष्पक्ष व सफल बनाने वाले चीफ आर्बिटर आनन्द सिंह, डेप्युटी चीफ़ आर्बिटर आदित्य द्विवेदी सहित आर्बिटर रूपा शुक्ला, शिवांशी, ओमकार सिंह, प्रिया यादव, शिव शंकर, शहाब को स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    Slide 1 | IMG 20260511 173114
    Slide 2 | IMG 20260511 173044
    Slide 3 | IMG 20260511 173136

      20 दिनों तक चले भव्य “यू.पी. चेस फेस्टिवल” के दौरान चीफ आर्बिटर सहित सभी आर्बिटर्स ने 9-9 चक्रों के मुकाबलों का संचालन पूरी निष्पक्षता और अनुशासन के साथ किया। अंडर-15 ओपन वर्ग के पुरस्कार वितरण समारोह में आयोजकों ने सभी आर्बिटर्स को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

      IMG 20260511 173347
      Slide 2 | IMG 20260511 173223
      Slide 3 | IMG 20260511 173312

        महासचिव ए. के. रायजादा ने कहा, “शतरंज जैसे खेल में आर्बिटर की भूमिका सबसे अहम होती है। बिना उनके सही निर्णय और अनुशासन के इतना बड़ा आयोजन सफल नहीं हो सकता। ये सभी सम्मान के असली हकदार हैं।”

        Slide 1 | IMG 20260511 WA0116
        Slide 2 | IMG 20260511 WA0063
        Slide 3 | IMG 20260511 WA0047

          चीफ आर्बिटर आनन्द सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे फेस्टिवल में सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना का शानदार परिचय दिया।

          Shailendra Yadav

          शैलेंद्र यादव सीनियर पत्रकार हैं। वह राजनीति, एजूकेशन, हेल्थ, लाइफ स्‍टाइल और ह्यूमन एंगल स्टोरीज लिखते हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग और दिलचस्प कहानियां भी लिखते हैं। पत्रकारिता में 12 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत सीतापुर लाइव न्यूज. इसके बाद विभिन्‍न पत्र पत्रिकाओं में काम किया है।

          Related Articles

          Leave a Reply

          Your email address will not be published. Required fields are marked *

          Back to top button