World

2 अप्रैल से अमेरिका लगाएगा नए टैरिफ, रूस को भी टैरिफ की धमकी, क्‍या होगा असर

अमेरिका 2 अप्रैल से दो नए टैरिफ लगाने जा रहा है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प ने इसकी घोषणा की है। ये टेरिफ कार और उनके पाट्रर्स के आयात पर लगाये जाएंगे। दूसरी तरफ अमेरिका ने रूस को धमकी देते हुए लहजे में कहा है कि अगर यूक्रेन डील के बीच में मास्‍को आता है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और रूप पर भी 25 से 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया जा सकता है।

ट्रंप दो अप्रैल को ‘लिबरेशन डे’ बता रहे हैं। ट्रंप ने कहा है कि वो उन अलग-अलग ट्रेडिंग पार्टनर्स पर रेसिप्रोकल टैरिफ़ लगाएंगे जिनकी प्रैक्टिस को वो सही नहीं मानते हैं।

बता दें कि डोनाल्‍ड ट्रंप ने पहले ही मैक्सिको और कनाडा से आने वाले सामान पर टैरिफ लगाया है। इसके अलावा एल्‍युमिनियम और स्‍टील के आयात पर भी भारी टैरिफ लगाया जा चुका है।

ऐसा माना जा रहा है कि यूरोप, दक्षिणी अमेरिका और एशिया के उन देशों पर टैरिफ लगाए जाएंगे जो अमेरिका को निर्यात ज्‍यादा करते हैं अमेरिका से आयात कम करते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने अभी तक मोटर व्हीकल पर 25 फीसदी टैरिफ़ लगाने की घोषणा की है और ये दो अप्रैल से लागू होंगे।

उन्होंने कहा है कि कार के पार्ट्स पर टैरिफ़ मई या उसके बाद लागू होंगे।

अमेरिका एक साल में करीब 80 लाख कार आयात करता है जिनकी कीमत करीब 240 अरब अमेरिकी डॉलर है।

अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको से आयात होने वाले सामान पर चार मार्च से 25 फ़ीसदी टैरिफ़ लगाया है.

इसके अलावा कनाडा से उर्जा संबंधी आयात पर 10 फीसदी टैरिफ़ लगाया गया है।

अमेरिका ने चीन पर भी पहले 10 फीसदी का टैरिफ लगाया था जिसे बाद में बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया।

दूसरी तरफ अमेरिका ने रूस एनबीसी न्‍यूज काे दिए साक्षात्‍कार के अनुसार रूस ने अमेरिका यूक्रेन डील को लेकर नाराजगी जाहिर की है। इस पर डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि यदि यूक्रेन डील के बीच में मास्‍को आता है तो उसे इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और रूस पर से 25 से 50 प्रतिशत तक का टैरिफ लगाया जा सकता है।

ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं

WhatsApp Channel, Google News और सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Sunil Yadav

संपादक, और अनुभवी पत्रकार हैं। वे दैनिक जागरण, आईनेक्‍स्‍ट, कैनविज टाइम्‍स और दैनिक जागरण आईनेक्‍स्‍ट से जुड़े रहे हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासनिक ख़बरों, स्वास्थ्य सेवाओं, टेक्‍नोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखते हैं। ट्विटर (X) पर उनसे @sunilyadav21 पर जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button